💁🏻♂️*03 मार्च, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *होली पर शराब-पीकर गाड़ी चलाई तो लाइसेंस होगा निरस्त*, रंग लगाने के नाम पर छेड़छाड़ करना पहुंचा सकता है जेल, उदयपुर समेत राजस्थान में कड़ी सुरक्षा
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे अगले एक सप्ताह में गर्मी और तेज होने का अनुमान, कल उदयपुर में दिन में तापमान 32.1 और रात को 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@35.4, राजसमंद@33
🔸 गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग पर मजावद मे *पिकअप के पेड़ से टकराने से हुए हादसे में अब तक 5 की मौत*: कल 1 घायल महिला ने तोड़ा दम, तीन दिन पहले हुए हादसे में 6 की हालत अभी भी नाजुक
🔸 *आज चंद्रग्रहण*: दोपहर 3:21 से शुरू, शाम 6:46 पर समाप्त, सूतक काल सुबह 6:20 मिनट से, इस दौरान पूजा-पाठ, शुभ कार्य आदि नहीं जा सकेंगे किए
🔸 भारत रूस से *5 और एस-400 सुदर्शन एयर डिफेंस सिस्टम खरीदेगा*
🔸 EPFO ने 2025-26 के लिए *प्रोविडेंट फंड डिपॉजिट पर 8.25% ब्याज दर तय की*
🔸 होली से पहले यूपी के *संभल में 10 से ज्यादा मस्जिदों को तिरपाल से गया ढका*
🔸 *ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने का किया ऐलान*, कहा- वहां से गुजरने वाले जहाज को लगा देंगे आग
🔸 पाकिस्तान: गिलगित-बाल्टिस्तान में *बिगड़ती कानून-व्यवस्था के चलते प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया*
🔸 खाड़ी में युद्ध: ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास *ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत*
🔸 ईरान ने चेतावनी नहीं मानी, *अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा’, बोले डोनाल्ड ट्रंप*
🔸 गुजरात; ‘तुम्हारे दुश्मन ज्यादा हैं, पैसा आता है पर टिकता नहीं’, *साधु बनकर लोगों के गहने उतरवाते थे; ‘मदारी गैंग’ के 2 शातिर गिरफ्तार*, सूरत पुलिस की कार्रवाई
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: विमानन उद्योग, जो आमतौर पर समय की पाबंदी और दक्षता के लिए जाता है जाना, इस बार चर्चा में आया एक अनोखी भर्ती विज्ञापन के कारण, एक प्रमुख अखबार में छपी वैकेंसी में एयरलाइन ने “लोफर” पद के लिए मांगे आवेदन, लाखों युवाओं ने पहली बार महसूस किया कि उनकी प्राकृतिक प्रतिभा को भी मिल सकती है मान्यता, कॉलेज नहीं जाने वालों, दिनभर आवारागर्दी करने वालों का भी हो सकता है कैंपस प्लेसमेंट, पर यह खुशी अगले ही दिन हुई गायब, जब एयरलाइन ने स्पष्टीकरण किया जारी, उन्हें “लोफर” नहीं “लोडर” यानी सामान ढोने वाले ग्राउंड स्टाफ की है जरूरत, विज्ञापन में हो गई थी टाइपिंग गलती, सच्चाई सामने आते ही कई आवेदकों के सपनों की फ्लाइट हुई कैंसिल, सूत्रों के अनुसार टाइपिंग करने वाले कर्मचारी ने फिलहाल ले लिया है “वर्क फ्रॉम होम”, साथ ही बना रखी है कीबोर्ड से सुरक्षित दूरी
🔸 मेवाड़ के आराध्यदेव *सांवलियाजी का मासिक भंडार खुला*, पहले दिन 10.65 करोड़ की गिनती, ग्रहण और होली के कारण अब दो दिन बाद होगी गिनती, पिछली बार निकले थे 35 करोड़
🔹 *टी 20 वर्ल्ड कप*: सेमी फाइनल – 4 को कोलकाता में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से, 5 को मुंबई में भारत की टक्कर इंग्लैंड से




