*🌸🌾शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे*
👇
*==================================02/02/2026*
*पाकिस्तानी बाजार 10% टूटकर 46 हजार पर आया: भारतीय बाजार में 1.29% की गिरावट रही, सेंसेक्स 80,238 के स्तर पर बंद, कच्चे तेल में 10% का उछाल*
*1* सऊदी अरब में अरामको की रिफाइनरी पर ईरान का हमला, यह दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी; इजराइल-कतर और बहरीन पर भी अटैक
*2* ईरान ने किया परमाणु ठिकानों पर अमेरिका-इस्राइल के हमले का दावा, IAEA ने कहा- कोई सबूत नहीं
*3* इजराइल-ईरान जंग, भारत में 2 दिन में 760+ फ्लाइट कैंसिल, मोदी बोले- भारतीयों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करेंगे
*4* पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताते हुए कहा कि समाधान केवल बातचीत से निकलेगा। भारत शांति का समर्थक है और विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
*5* पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से शांति, स्थिरता और संवाद का समर्थक रहा है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी तरह के सैन्य टकराव से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ती है, जिसका असर वैश्विक स्तर पर भी पड़ सकता है। ऐसे में सभी पक्षों को संयम बरतते हुए बातचीत की मेज पर लौटना चाहिए।
*6* पीएम मोदी ने यह भी कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सभी संबंधित देशों के साथ संपर्क में है और शांति बहाली के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है
*7* भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, पीएम मोदी और कार्नी की मुलाकात के बाद करार, डिफेंस और एनर्जी सेक्टर में सहयोग करेंगे दोनों देश
*8* दिल्ली की बेटियां बनेंगी ‘लखपति’: होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति ने लॉन्च की योजनाएं
*9* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि ये सभी कल्याणकारी योजनाएं दिल्ली की बहनों और बेटियों को सशक्त बनाएंगी और एक समृद्ध दिल्ली बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। मैं जनहित की इन पहलों की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी टीम को बधाई देती हूं।
*10* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महिला-केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च किया। इसमें दिल्ली लखपति बिटिया योजना, मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजान, फ्री एलपीटी सिलेंडर स्कीम, मुफ्त बस यात्रा के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड शामिल हैं
*11* ईरान जंग रोकने के मूड में नहीं…टॉप सुरक्षा अधिकारी का अमेरिका से बातचीत करने से इनकार, ट्रंप की थी इच्छा!
*12* आए थे रोजी-रोटी की तलाश में, जान बचाने की लगा रहे गुहार; खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों ने बयां किया दर्द,फोरन निकाले सरकार
*13* अजित पवार के बेटे ने वीडियो शेयर किया, इसमें प्लेन कंपनी मालिक मेन पायलट सीट पर सोते दिखे, लिखा- ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं
*14* नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट, 21 डॉयरेक्टर्स के खिलाफ केस, 9 गिरफ्तार, दो और घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़, मृतक संख्या 19 हुई
*15* पश्चिम बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग की दो दिवसीय समीक्षा बैठक आज से, सुरक्षा और मतदाता सूची पर रहेगा फोकस
*16* पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला लेगा राजस्थान का गांव, होलिका दहन की लपटों से पता करेंगे कैसी होगी बारिश; डीजे, शराब-आतिशबाजी पर बैन,नागौर जिले के ईनाणियां गांव में हर साल होली पर गांव के हित में बड़े फैसले लिए जाते हैं
*17* अमेरिका-ईरान जंग से आज सोने में ₹7000 की तेजी, 10 ग्राम की कीमत ₹1.66 लाख हुई; चांदी ₹20,000 बढ़कर ₹2.87 लाख पर पहुंची
*18* अफगानिस्तान का पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस पर हमला, तालिबान के मंत्री बोले- हमने डूरंड लाइन पार की, PAK का दावा- 400 अफगान लड़ाके मारे।
*===============================*




