💁🏻♂️*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- मानवेंद्र प्रताप सिंह की हत्या से जुड़ी बड़ी खबर, मृतक का हत्यारा बेटा अक्षय प्रताप सिंह अरेस्ट, पुलिस ने मौके पर ले जाकर उससे पूछताछ की, वारदात स्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट किया, पिता को गोली मारने के बाद शरीर के टुकड़े किए, पिता की कार से हाथ-पैर काकोरी में फेंक आया, हैवान बेटे ने धड़ घर में ही ड्रम में छिपाया था, शव के टुकड़े, नीला ड्रम पुलिस ने कब्जे में लिया, घर से तेजाब,अन्य केमिकल, असलहा भी बरामद, जिस हथियार से शव के टुकड़े किए वो भी बरामद, लखनऊ के आशियाना थाना की खौफनाक वारदात
➡लखनऊ- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा मामला, 5 यात्रियों की मौत, 45 लोग घायल हुए थे, 48 सीटर बस में 150 से अधिक यात्री सवार, इमरजेंसी गेट के सामने भी सीट बनवा रखी थी, बैठने की सीटों को संचालक ने स्लीपर बनाया, हादसे वाली बस के 67 बार चालान हुए थे, बस का कई बार ओवरस्पीडिंग चालान हुआ था, बस में पीछे का हिस्सा अवैध तरीके से बनाया, 16 स्लीपर और 32 बैठने की सीटें स्वीकृत थी, मौके पर 43 स्लीपर, 9 बैठने की सीट मिलीं, पंजाब से लखनऊ पहुंची बस,कहीं चेकिंग नहीं
➡लखनऊ- सीएम ने मेरठ में हुए हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, अधिकारी तत्काल राहत कार्य में तेजी लाएं- CM, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना- CM योगी, आग लगने से 5 बच्चों, 1 महिला की मौत हुई
➡सिंगापुर- सिंगापुर के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिंगापुर के मंत्री डॉक्टर टैन सी लेंग से मिले CM, श्रमशक्ति, ऊर्जा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी के प्रभारी मंत्री, SIAEC गुडरिच एयरोस्ट्रक्चर्स का CM ने किया दौरा, SIAEC के CEO से भी सीएम योगी ने की मुलाकात, SATS चांगी एयरपोर्ट लॉजिस्टिक्स हब जाएंगे सीएम, सुबह 9 बजे पहुंचेंगे सीएम योगी, CEO संग मीटिंग, मंत्री के. शनमुगम के साथ लंच करेंगे सीएम योगी, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए समन्वय मंत्री हैं के. शनमुगम
➡हरदोई- व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सास के अंतिम संस्कार से लौट रहा था, जिस ट्रैक्टर पर गया सास का पार्थिव शरीर, उसी ट्रैक्टर ट्रॉली में आया दामाद का शव, हरदोई के पाली के बाबरपुर का मामला
➡बागपत- फंदे पर लटका मिला चैनल के कैमरामैन का शव, धार्मिक चैनल का कैमरामैन था आदर्श तिवारी, प्राचीन दिंगबर जैन मंदिर के कमरे में मिला शव, मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस बुलाई, खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के जैन मंदिर का मामला
➡मुरादाबाद- भोजपुर में पुलिस-गौकशों के बीच मुठभेड़, गौकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेरा, 7 आरोपी थे मौजूद, एक गौकश गिरफ्तार, मुठभेड़ में कमर हसन के पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण बरामद, बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
➡बदायूं- दबंगों ने गेहूं की खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर, दिव्यांग की चार बीघा फसल पर चलाया ट्रैक्टर, विरोध करने पर दबंगों ने जमकर पीटा भी, पीड़ित दिव्यांग ने पुलिस को दी तहरीर , सहसवान क्षेत्र के रुस्तम टोला का मामला
➡मेरठ- पाकिस्तानी सबा उर्फ नाजिया से पति की मुलाकात नहीं, जेल प्रशासन ने विदेशी मामला होने का दिया है तर्क, 33 साल से मेरठ में रह रही सबा के दो वोटर ID, मुलाकातियों के पुलिस सत्यापन के बाद होगी मुलाकात, लॉन्गटर्म वीजा पर रह रही सबा के पति हैं फरहत, पाकिस्तान में पैदा हुई बेटी को लेकर अभी जांच जारी
➡मेरठ – CCSU कैंपस के जिम में छात्रा से अश्लीलता का मामला, बीकॉम की छात्रा की शिकायत पर अभी तक एक्शन नहीं, आरोपी जिम कोच संदीप रंधावा को बचाने में जुटा CCSU,आंतरिक जांच कमेटी बनाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाला, आरोपी संदीप रंघावा का जिम के अंदर लड़की संग कैटवॉक, महिला कुलपति होन के बाद भी महिलाओं को इंसाफ नही, CCSU के रवैये से छात्रों में रोष, VC की कार्यशैली पर सवाल
➡सहारनपुर- फर्जी दस्तावेज से करोड़ों की जमीन बेची, अहमदाबाद के दो सगे भाइयों की जमीन, भाइयों की जमीन का कराया फर्जी बैनामा, कोर्ट के आदेश पर थाना बेहट में केस दर्ज, कालूवाला जहानपुर दक्षिणी में है जमीन, खुद को लेखपाल बताकर किया गया फोन, 12 नवंबर 2025 को दर्शाया गया बैनामा, 19 नवंबर 2025 को कराया गया, पंजीकरणबैनामे में लगाए गए अन्य व्यक्तियों के फोटो, फर्जी आधार और पैन के इस्तेमाल का आरोप, जमीन की कीमत कम दिखाकर किया सौदा, कई नामजद समेत दो अज्ञात पर लगा आरोप
➡ग्रेटर नोएडा- सोसाइटी की लिफ्ट में मां-बेटे समेत 4 फंसे, करीब आधे घंटे तक नहीं मिली कोई मदद, सुरक्षा कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा, लिफ्ट में महिला को सांस लेने में हुई दिक्कत, निवासियों ने एओए, प्रबंधन पर सवाल उठाए, लिफ्ट में पंखा तक नहीं होने का बड़ा आरोप, पहले भी लिफ्ट खराब होने की शिकायतें आईं, आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड का मामला
➡दिल्ली- 25 से 27 फरवरी तक पानी सप्लाई रहेगी बाधित, 20 से ज्यादा इलाकों में 48 घंटे नहीं आएगा पानी, सागरपुर, मधु विहार, बिजवासन में नहीं आएगी पानी, मंगलापुरी, बिंदापुर ,उत्तम नगर में होगी असुविधा, इंटरकनेक्शन काम की वजह से बाधित रहेगी सप्लाई
➡दिल्ली- यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, AI समिट प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने अरेस्ट किया, उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया
➡देहरादून – व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मंजूरी, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने बैठक की, खेल, पर्यटन की परियोजनाओं पर मुहर, गोलू देवता कॉरिडोर परियोजना मंजूर, आमवाला तरला में सीवरेज परियोजना, हल्द्वानी में छात्रावास निर्माण को मंजूरी




