*कानपुर, उत्तर प्रदेश*
*लकी होटल ग्राहकों के स्वास्थ्य के लिए साबित हुआ अनलकी*
*खाद्य विभाग ने की छापेमारी लाइसेंस निरस्त है*
*मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का*
*कोर्डियोलॉजी के बगल में जीटी रोड पर स्थित लकी होटल के ऊपर गिरी गाज.*
*खाद्य विभाग ने पाई कई खामियां.*
*किचेन में भयंकर गंदगी व खाद्य पदार्थ मानक के विपरीत मिलने पर हुई बड़ी कार्यवाही.*
*तत्काल प्रभाव से कर दिया गया फूड लाइसेंस निरस्त.*
*खाद्य विभाग की टीम के हवाले से पता चला, किचेन में साफ सफाई का अभाव था। कर्मचारी बिना हेड कैप के खाना बना रहे थे। और गंदे बर्तन में खाना परोसा जा रहा था.*
*खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कहा,शहर में अस्वच्छ व मिलावटी भोजन परोसने वाले होटलों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा.*
डिस्ट्रिक हेड।
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




