सुप्रीम कोर्ट से अखिलेश दुबे को जमानत
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे को Supreme Court of India से जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद अखिलेश की ओर से शीर्ष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत प्रदान की।
क्या है पूरा मामला?
भाजपा नेता Ravi Satija ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि डेरे से जुड़ी लड़कियों के माध्यम से उन्हें पॉक्सो के फर्जी मुकदमों में फंसाने की साजिश रची गई। इस मामले में अखिलेश दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
इसके अतिरिक्त सुरेश पाल, शैलेंद्र कुमार और संदीप शुक्ला ने भी अखिलेश के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे, जिनमें रंगदारी जैसे गंभीर आरोप शामिल थे।
प्रज्ञा त्रिवेदी प्रकरण
होटल कारोबारी Pragya Trivedi ने एक एफआर (फाइनल रिपोर्ट) के खिलाफ प्रोटेस्ट दाखिल किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। आगे की विवेचना में अखिलेश दुबे का नाम सामने आया और इस प्रकरण में भी उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई।
हालांकि, शैलेंद्र कुमार और संदीप शुक्ला से जुड़े मामलों में अखिलेश को सेशन कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी थी। लेकिन रवि सतीजा के मुकदमे में हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां से अब उन्हें राहत मिल गई है।




