धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव हाईटेक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दिखाई अपनी अपनी प्रतिभा ।
उन्नाव विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र शंकरपुर सराय में हाई-टेक पब्लिक स्कूल, ट्रांस गंगा सिटी में एक्सप्लोर्ड एक सीखने की प्रक्रिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप पांडेय (चेयरमैन प्रतिनिधि, शुक्लागंज) रहे। इस अवसर पर चेयरमैन राहुल पांडेय, एकेडमिक डायरेक्टर दीपक तिवारी, प्रधानाचार्या मनीषा त्रिपाठी तथा समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, समूह गान, योग एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से नर्सरी के बच्चों का आत्मविश्वास अत्यंत सराहनीय रहा। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा हम किसी ब्रांड की तलाश में नहीं हैं, हम स्वयं एक ब्रांड हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। वहीं जब बच्चों के अभिभावकों से स्कूल के संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया की स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जा रही है स्कूल में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है वही अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा किया उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतनी अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की गई है उन्होंने हाइटेक पब्लिक स्कूल के चेयर मैन राहुल पांडे की भी प्रशंसा किया अभिभावकों ने साफ तौर पर बताया कि उनके बच्चे पहले की अपेक्षा अब बहुत बेहतर शिक्षा ले रहे हैं उन्होंने अपने बच्चों पर गर्व किया एवं साथ में स्कूल प्रबंधन पर भी गर्व किया कि उन्होंने उनके बच्चों को हर क्षेत्र में बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया । हाइटेक पब्लिक स्कूल के द्वारा ये सराहनीय कार्य किया जा रहा है वो प्रशंसनीय है। कार्यक्रम उत्साह एवं सराहना के साथ संपन्न हुआ।




