💁🏻♂️*शाम 05 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- नगर निगम कार्यकारिणी में कई अहम प्रस्ताव पास , 10 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा शादी घर , श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों के लिए 6 करोड़ बजट, मॉडल वेडिंग जोन के लिए 15 करोड़ का बजट पास, कान्हा उपवन के पास स्कूल का निर्माण कराया जाएगा, 40 आंगन बाड़ी केंद्र बनाएगा नगर निगम , 116 करोड़ में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय , जलकल विभाग में लाइन शिफ्टिंग का काम होगा
➡हरदोई- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया वृहद मेगा कैंप का आयोजन, कैंप में समस्त नागरिकों, विशेषकर निर्धन, श्रमिक, महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक एवं वंचित वर्ग के व्यक्तियों को प्रदान की गई निःशुल्क विधिक सहायता
➡ फर्रुखाबाद- अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची पुलिस, दबंगों की पुलिस से हुई नोंकझोक, ग्रामीणों का पुलिस पर हमला, पत्थरबाजी, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया था , पुलिस जीप में बैठालते देख दबंगों का हमला, महिलाओं ने महिला कांस्टेबल की फाड़ी वर्दी , चौकी इंचार्ज ने दबंगों पर कराया मुकदमा दर्ज, 3 नामजद, 20 महिलाओं सहित 30 अज्ञातों पर केस , थाना कमालगंज क्षेत्र के नगला जोध का मामला
➡सोनभद्र- PWD विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क का निर्माण मानक के विपरीत- ग्रामीण, असनहर मोड़ से छत्तीसगढ़ सीमा तक निर्माण, 54 करोड़ की लागत से 15 KM सड़क बन रही
➡आजमगढ़ – महाराजा सुहेलदेव की जयंती मना रही सुभासपा , सामाजिक समरसता महारैली में परिवहन मंत्री पहुंचे,. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि है , अतरौलिया विधानसभा के जनता इण्टर कालेज में कार्यक्रम
➡मिर्जापुर – मंत्री संजय निषाद की कार्यकर्ताओं संग बैठक, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक , मझवा विधानसभा की सीट को लेकर बैठक की, हमे मझवा के साथ जिताऊ सीट चाहिए- संजय
➡मेरठ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा-PM, परियोजनाएं अब लटकती, भटकती नहीं-पीएम, ‘जिन योजनाओं का शिलान्यास,उनका उद्घाटन भी’, अब यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी- पीएम मोदी, यूपी में पहले डर और भय का माहौल था-पीएम, मेरठ की धरती से मेरा नाता रहा है- पीएम मोदी, सपा, कांग्रेस ने जहरीली राजनीति नहीं बदली-PM, बीजेपी ने विकास की राजनीति की- पीएम मोदी, सपा, कांग्रेस अपनी जहरीली राजनीति छोड़ें- PM, कांग्रेस राज में सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी- पीएम, बीजेपी के राज में देश के 25 शहरों में मेट्रो-पीएम, पहले मेट्रो का विकास बहुत धीमा था- पीएम मोदी, बीजेपी ने देश के विकास को सबसे ऊपर रखा-पीएम, देश का विकास बीजेपी की प्राथमिकता-पीएम मोदी, कई और शहरों में मेट्रो का काम चल रहा है-पीएम, मेरठ से दिल्ली आना-जाना आसान हुआ- पीएम मोदी, बीजेपी सरकार जनता को सुविधा देना चाहती है-PM, ‘मेरठ वाले अब दिल्ली में किराये के घर में नहीं रहेंगे’, यूपी में कई नए एक्सप्रेसवे बन रहे-पीएम मोदी, विकसित देश भारत से जुड़ने के लिए उत्सुक- पीएम मोदी
➡रुड़की- पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की थी, लूटी गई 20 हजार रुपये की रकम बरामद , मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡प्रयागराज- संगम नगरी में बटुक ब्राह्मणों का सम्मान, तपोवन आश्रम में 200 सौ से अधिक बटुकों का सम्मान, विधि विधान से पूजन, भोज, अंगवस्त्र देकर सम्मानित, ज्योतिषाचार्य आचार्य हरिकृष्ण ने किया पूजन, बटुकों के सम्मान से ही संस्कारों की रक्षा- हरिकृष्ण
➡जम्मू कश्मीर- किश्तवाड़ में जैश के 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया
➡रायबरेली- प्रेमिका ने किया शादी से इनकार, नाराज प्रेमी ने खाया जहरीला पदार्, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, ऊंचाहार क्षेत्र के मनिरामपुर गांव की घटना
➡मुरादाबाद- नवीन मंडी समिति में खाद्य विभाग का छापा, रमजान माह में बड़ी मुनाफाखोरी का खुलासा, बिना बैच नंबर, एक्सपायरी डेट खजूर बिक्री, मेराज फ्रूट्स पर छापेमारी से मंडी में हड़कंप, खजूर के नमूने जांच भेजे, दस्तावेजों खंगाले
➡सीतापुर- बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर आक्रोश, 30 मजदूरों ने धरना देकर रखी मांग, कई बार आश्वासन, फिर भी भुगतान नहीं, दारूका पेपर मिल कटीली का मामला
➡बुलंदशहर- मानसिक कमजोर मासूम संग कुकर्म, 10 वर्षीय मासूम संग घटना, आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया, पीड़ित बच्चे को मेडिकल परीक्षण को भेजा, थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बदायूं- चालान के नाम पर रुपये लेने का मामला, TSI, ट्रैफिक सिपाही का घूस लेते वीडियो, उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग, बिसोली थानाक्षेत्र का है पूरा मामला




