*उन्नाव बेटी के जन्मदिन पर बुलाकर पति की पिटाई, पत्नी समेत 6 पर आरोप*
ख़बर उन्नाव से है जहां थाना सफीपुर क्षेत्र के देवगरमऊ गांव में बेटी के जन्मदिन समारोह के दौरान पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल अमित कुमार पुत्र कामता प्रसाद निवासी जगदीश खेड़ा, सफीपुर को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित कुमार की शादी वर्ष 2017 में ज्योति रावत से हुई थी। वर्ष 2018 में ज्योति रावत को सरकारी नौकरी शिक्षक के पद पर मिली थी। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को पत्नी ने अपनी बेटी के 7वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए अमित कुमार को ससुराल देवगरमऊ बुलाया था।
बता दे कि आरोप है कि समारोह के दौरान वीडियो बनाने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद कामता पुत्र शिव प्रसाद, प्रेम बाबू पुत्र राम बाबू, दीपक पुत्र सुंदर लाल, ज्योति रावत पत्नी अमित कुमार तथा तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर अमित कुमार के साथ मारपीट की। घटना में अमित कुमार घायल हो गए।
घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित अमित कुमार ने थाना सफीपुर में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाइट – अमित कुमार घायल युवक।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




