आज दिनांक 19 /2/2026 को महिला महाविद्यालय के सभागार में बी.एड विभाग द्वारा B.Ed की प्रथम सत्र की छात्राओं के
लिए 6 दिवसीय कार्यशाला के चतुर्थ दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ बी.एड विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर प्रज्ञा श्रीवास्तव जी द्वारा छात्राओं के उद्बोधन से किया गया उन्होंने कहा “इस तरह की कार्यशाला का आयोजन छात्राओं को प्रभावी शिक्षिका बनने के लिए किया जाता है।यह कार्यशाला आपको एक शिक्षिका के रूप में आपके ज्ञान ,कौशल और व्यावसायिक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।आज विभाग की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ मधु गुप्ता ने उद्दीपन परिवर्तन कौशल के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया कि विभिन्न प्रकार के उद्दीपनों का प्रयोग करते हुए( भाव मुद्रा, हस्त संचालन ,समुचित आरोह अवरोह का प्रयोग, शरीर संचालन इत्यादि )अपने शिक्षण को किस प्रकार प्रभावी बनाया जा सकता है।
आज दिनांक 19 /2/2026 को महिला महाविद्यालय के सभागार में बी.एड विभाग द्वारा B.Ed की प्रथम सत्र की छात्राओं के
Leave a comment
Leave a comment




