*उन्नाव खेत में पानी लगाने गए किसान का शव नदी किनारे मिला, परिजनों ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप।*
खबर उन्नाव से है जहाँ अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का शव गाँव के पास नदी किनारे पड़ा मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। घटना को देख परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना की जाँच पड़ताल में जुट गई।
विओ:// जनपद के अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गाँव मे किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गयी। हड़हा गाँव निवासी 55 वर्षीय किसान मुनि लाल सोनकर खेत में पानी लगाने गया था। जिसके बाद अचानक गायब हो गया परिजनों की खोजबीन के बाद भी नही मिला वही आज नदी किनारे शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया परिजन पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही परिजनों ने पड़ोस के रहने वाले संदीप मिश्रा, पप्पू मिश्रा उर्फ विनोद और मुना लोधी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
बाइट- परिजन।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




