कानपुर बार चुनाव: वोटों की गिनती शुरू, 5658 मतों का पिटारा खुला—शाम तक फैसला
डिस्ट्रिक हेड: राहुल द्विवेदी
कानपुर
कानपुर में कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। कुल 5658 मतपत्रों की छंटाई जारी है। अध्यक्ष और महामंत्री पद के नतीजे शाम करीब 7 बजे तक आने की संभावना जताई जा रही है।
ऐसे हो रही है मतगणना
मतगणना राम अवतार महान हाल में की जा रही है। सबसे पहले एल्डर्स कमेटी ने मंगलवार को मतदान के बाद सील की गई मतपेटियों को प्रत्याशियों की मौजूदगी में खोला। इसके बाद मतपत्रों की छंटाई और बंडलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई।
छंटाई पूरी होने के बाद अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों के मतों की गिनती शुरू होगी।
मतदान का आंकड़ा
मंगलवार को डीएवी डिग्री कॉलेज में बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ था।
कुल मतदाता: 7198
मतदान करने वाले: 5658
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब सभी की निगाहें शाम के नतीजों पर टिकी हैं—देखना होगा कि किसके सिर सजेगा ताज।




