💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू, 12 मार्च तक चलेंगी प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षाएं, इस साल 53,37,778 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, हाईस्कूल में 27,61,696 छात्र होंगे शामिल, इंटरमीडिएट में 25,76,082 छात्र देंगे परीक्षा, प्रदेश में बनाए गए 8033 परीक्षा केन्द्र, 596 राजकीय विद्यालय बनाए गए सेंटर, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल, 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालयों में भी परीक्षा, नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा कराने के पुख्ता इंतज़ाम, STF-LIU अलर्ट, CCTV से होगी निगरानी
➡लखनऊ- आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलेंगे सपा नेता, सपा MLA आज नवदीप रिणवा से मिलेंगे, आज दोपहर 2 बजे कार्यालय में करेंगे मुलाकात, फॉर्म 7 के दुरुपयोग को लेकर करेंगे शिकायत
➡लखनऊ- यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा आज, सीएम योगी ने परिक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, आप सभी को मेरा शुभाशीष- मुख्यमंत्री योगी, यह धैर्य, अनुशासन, आत्मविश्वास की भी परीक्षा- CM, मां सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे- CM
➡लखनऊ- यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से होगी शुरू, मंत्री गुलाब देवी करेंगे परिक्षार्थियों का स्वागत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जियामऊ जाएंगी, सुबह 7.30 बजे कॉलेज पहुंचेंगी गुलाब देवी
➡प्रयागराज- दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की वारदात, महिला से बाइक सवारों ने की चेन लूट, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, यमुनानगर जोन के घूरपुर क्षेत्र की घटना
➡फर्रुखाबाद- भारत समाचार की खबर का असर, दारोगा जगदीश वर्मा लाइन हाजिर, कैंटीन संचालक से शराब मांगी थी, खबर का SP आरती सिंह ने लिया संज्ञान, सीओ कायमगंज को जांच के थे आदेश, जांच उपरांत दरोगा को किया लाइन हाजिर, कोतवाली कायमगंज में तैनात था दारोगा
➡उन्नाव- नाले में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया, अज्ञात शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस, बांगरमऊ कोतवाली के दुल्लापुरवा की घटना
➡कानपुर- भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर हमला, पुरानी रंजिश में चापड़ और गोली से हमला, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, आस पास मौजूद लोगों ने किया बीच बचाव, गंभीर घायल युवक सोनू राठौर हैलेट में भर्ती, पुलिस ने आरोपी अभिषेक को किया गिरफ्तार, रावतपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना
➡बहराइच- अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, गंभीर बाजार साइकिल सवार को रौंदा, साइकिल सवार विनोद की मौत, अंठहवा के पास बाइक ने बाइक को मारी टक्कर, पहलवानपुर निवासी 35 वर्षीय शाकिर की मौत, पैदल जा रहे अज्ञात को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हादसे में अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत, हरदी के गदामार कला, गदामार खुर्द की घटना
➡बहराइच- बहराइच पहुंचे AIMIM प्रदेश सचिव डॉ शहीर खान, प्रदेश सचिव बनाने के बाद गृह जनपद में आगमन, पार्टी कार्यालय पर कार्यकताओं ने किया स्वागत, तिकोनीबाग की AIMIM कार्यालय पर प्रेस वार्ता
➡हापुड़- नगर पालिका परिषद हापुड़ की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित सैकड़ों डेयरियों पर एक्शन, NPP ने करीब 250 डेयरियों को भेजा नोटिस, शहर से बाहर डेयरियों को संचालित करने के निर्देश
➡देवरिया- दारोगा ने युवक का कॉलर पकड़ खींचा, IGRS जांच के दौरान हुआ जमकर हंगामा, दारोगा आनंद कुमार का परिजनों ने किया विरोध, रामपुर कारखाना क्षेत्र के डीघवा पौटवा का मामला
➡मेरठ- पुलिस और गौकश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी बसरीफ घायल, 6 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, तमंचा, तीन बोरे पशु मांस बरामद, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी, किठौर क्षेत्र के बहरोड़ गांव का मामला
➡गाजियाबाद- बिल्डर साइट से सरिया चोरी का खुलासा, सरिया का वजन बढ़ाकर करते थे चोरी, 30 लाख कीमत का 44 टन सरिया बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 ट्रक भी पकड़े गए, फर्जी बिल पर ले जाकर बेंचते थे सरिया, आरोपी आफताब का राजकुमार अधाना भी पार्टनर, कमिश्नरेट की स्वॉट टीम ने किया खुलासा
➡बहराइच- मिलावटी दूध बेंचने का विरोध करना पड़ा भारी, लाठी, डंडे, लोहे की रॉड से दोनों भाइयों को पीटा, गांव निवासी 4 लोगों पर पिटाई का आरोप, बहराइच मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, परिजनों ने तहरीर देकर लगाई कार्रवाई की गुहार, कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियाहारी का मामला
➡सहारनपुर- आज से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, जनपद में बनाए गए कुल 89 परीक्षा केंद्र, हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती, नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम, 3600 CCTV कैमरों से होगी लाइव निगरानी
➡रायबरेली- डॉक्टर देशबंधु पर चालक का हमला, CMO ऑफिस में है प्रशासनिक अधिकारी, आरोपी चालक सुनील मौके से फरार, पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को दी तहरीर, CMO डॉ नवीन चंद्रा ने जांच के दिए आदेश, कोतवाली क्षेत्र के CMO ऑफिस की घटना
➡कौशांबी- कच्चा तेल लदा टैंकर में लगी आग, अनियंत्रित टैंकर विद्युत पोल से टकराया, चालक ने टैंकर से कूदकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, सैनी कोतवाली के NH19 हड्डी मिल की घटना
➡रामपुर- मामा ने चचेरे भांजे की हत्या की, लोहे के दरांत से गला रेतकर हत्या, मृतक की पत्नी से आरोपी के संबंध, अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था आकिल, पुलिस ने आरोपी नसीम को अरेस्ट किया, कोतवाली स्वार के खौद कला की घटना
➡अमेठी- बच्चे को टैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर, गंभीर अवस्था में सीएचसी जामो में भर्ती, चिकित्सकों ने बच्चे को किया मृत घोषित, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जामो क्षेत्र के वारिसगंज रोड की घटना
➡प्रयागराज- यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रश्न पत्र वायरल, यूपी बोर्ड की मीडिया सेल ने लिया संज्ञान, असामाजिक तत्वों की हरकत- मीडिया सेल, परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें- मीडिया सेल
➡झांसी- पुलिस ने साइबर ठग को अरेस्ट किया, फोन, दो सिम, ATM कार्ड, पासबुक बरामद, झांसी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ
➡सहारनपुर- नागल थाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गौकश बदमाश नसीम गिरफ्तार, तमंचा 315 बोर, जिंदा-खोखा कारतूस बरामद, दो अन्य आरोपी चकमा देकर फरार, गिरफ्तार आरोपी पर 6 से अधिक केस दर्ज
➡देवरिया- चलती ट्रेन में छात्रा से TT ने किया रेप, देवरिया रेलवे स्टेशन से TT हुआ फरार, गोरखपुर GRP का केस देवरिया GRP को ट्रांसफर, आरोपी TT को पकड़ने के लिए GRP टीमें लगी, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में छात्रा से रेप, बीते 15 फरवरी की है पूरी घटना, सलेमपुर-देवरिया रेलवे स्टेशन के बीच की घटना




