💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, दर्शन के लिए श्रद्धालों की भारी भीड़, काशी विश्वनाथ धाम में लंबी लाइन, महाशिवरात्रि पर काशी में सुरक्षा कड़ी, लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भीड़, प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में भीड़, हरिद्वार में नीलकंठ महादेव में जनसैलाब, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भारी भीड़, महाशिवरात्रि पर कड़ी निगरानी, पुलिस ने CCTV निगरानी की व्यवस्था की, सुरक्षा व्यवस्था के तहत किया गया डायवर्ट
➡लखनऊ- हजरतगंज में मोती महल लॉन के पास लगी आग, पटाखों की चिंगारी से दुकान में लगी आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप, दुकान का सामान जलकर हुआ खाक, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
➡लखनऊ- गोसाईगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, वाहन की टक्कर के बाद दूसरे वाहन ने रौंदा, एक युवक की मौके पर ही हुई मौत, दूसरे युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, नवाब अली पुरवा गांव के पास की घटना
➡लखनऊ- मड़ियांव में सिलेंडर फटने से हड़कंप, धमाके से कच्चे मकान की दीवार टूटी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम, गनीमत रही हादसे में कोई घायल नहीं, सिलेंडर फटने के कारणों की जांच जारी, नौबस्ता क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास की घटना
➡लखनऊ- अनीस अहमद खान सपा में होंगे शामिल, आज 11 बजे सपा मुख्यालय में होगी जॉइनिंग, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद से की थी मुलाकात, अनीस अहमद सपा अध्यक्ष से कर चुके भेंट, पूर्व MLA राजकुमार पाल भी सपा होंगे शामिल, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी होंगे शामिल, अखिलेश यादव की मौजूदगी में होगी जॉइनिंग
➡लखनऊ- अखिलेश यादव आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, दोपहर 12:00 बजे अखिलेश करेंगे प्रेस वार्ता, समाजवादी पार्टी कार्यालय में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
➡हापुड़- हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, कार सवार लोगों में मची चीख पुकार, लोगों ने कार सवार को बाहर निकाला, कार पलटने से हाईवे पर जाम लगा, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, थाना सिंभावली के बक्सर के पास का मामला
➡सोनभद्र- हथियारबंद लोगों ने पत्थर क्रेशर प्लांट पर हमला किया, गिट्टी लोड कराने आए ट्रकों में की तोड़फोड़, करीब 6-7 हमलावर, कर्मचारियों से मारपीट, सामान तोड़ने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की, ओबरा थाना क्षेत्र रास पहरी की घटना
➡बहराइच- राजस्व वसूली पर गए विद्युत कर्मी पर हमला, 6 से अधिक महिलाओं ने कर्मी को घेरकर पीटा, विद्युत कर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल, रानीपुर के ताजपुर निवासी है विद्युत कर्मी प्रदीप, कोतवाली नगर इलाके के पास का मामला
➡बहराइच- मिल में काम कर रहा युवक करंट की चपेट में आया, करंट के तेज झटके से बुरी तरह झुलसा, युवक को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, थाना दरगाह के बाबा जी मिल का मामला
➡अलीगढ़- बारात से लौट रही घोड़ा-बग्घी को बस ने रौंदा, हादसे में बच्चे समेत 7 बैंड वाले घायल, बग्घी की एक घोड़ी की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर, कमालपुर हाईवे NH-91 रिंग रोड पर हादसा
➡बहराइच- ट्रांसफार्मर पर चढ़ा लाइनमैन झुलसा, अचानक बिजली सप्लाई चालू होने से हादसा, लोगों ने लाइनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया, रूपईडीहा क्षेत्र के गुरुचाही गांव में हुआ हादसा
➡बहराइच- बाइक सवारों पर हाथी ने हमला किया, बाइक पर सवार महिला और दो बेटे सवार थे, महिला की मौके पर मौत, दोनों बेटे घायल, लखीमपुर के परसा निवासी, थाना सुजौली के खालेपुरवा गांव का मामला
➡सहारनपुर- थाना नकुड पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, भागते समय बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल हालत में आरोपी पकड़ा गया, बिना नंबर स्प्लेंडर बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद, पूछताछ में कई ट्यूबवेलों से चोरी कबूली, कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास से बाइक चोरी का खुलासा
➡हापुड़- महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, मंदिरों में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक कर रहे श्रद्धालु, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
➡जौनपुर- बदलापुर में फिर गोलियों की आवाज, सेंट जेवियर्स स्कूल पर दूसरी बार फायरिंग, नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, CCTV फुटेज खंगाली जा रही, 27 जनवरी को भी हुई थी फायरिंग, बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही का मामला
➡हापुड़- शराब के ठेके के सामने से बाइक चोरी, अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार, पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी, बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, हादसे में बस चालक की दर्दनाक मौत, करीब चार यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती, बाबूगढ़ क्षेत्र का मामला
➡बहराइच- पैदल जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की दर्दनाक मौत, दरगाह के डीहा गांव निवासी मृतका मीना, थाना दरगाह के डीहा गांव का मामला
➡बहराइच- तेज रफ्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, कार में सवार तीन लोग, एक व्यक्ति की मौत, 2 व्यक्ति घायल, जनपद श्रावस्ती के तिलक मोड़ के पास की घटना
➡गोरखपुर- सीएम का गोरखपुर दौरे का तीसरा दिन, तीसरे दिन सीएम करेंगे पूजा अर्चना, गौ सेवा, महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में पूजा, जनता दर्शन कार्यक्रम, सुबह 11 बजे मानसरोवर मंदिर जाएंगे मुख्यमंत्री, सीएम योगी भगवान शिव की पूजा अर्चना, पीपीगंज क्षेत्र के भरोहिया मंदिर में पूजा करेंगे
➡वाराणसी- महाशिवरात्रि का महापर्व, लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, रोडवेज सहित तमाम शिवालयों में अलर्ट
➡प्रयागराज- महाशिवरात्रि का स्नान पर्व, माघ मेले का औपचारिक समापन, लगभग 16 लाख श्रद्धालु आज करेंगे स्नान, शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक, माघ मेला में रूट डायवर्जन प्लान लागू
➡वाराणसी- काशी विश्वनाथ में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिर में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब, मंगला आरती के बाद खोला गया कपाट, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने भक्तों पर की पुष्पवर्षा, 10 लाख से अधिक दर्शन पूजन का अनुमान, भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
➡कोलंबो- T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच, आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, शाम 6 बजे कोलंबो में होगा रोचक जंग




