*TOP 15 BREAKING NEWS*
*💁🏻♂️!!!… देश राज्यों की बड़ी खबरें!!!…*
14/02/2026
1 *लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? SC करेगा विचार, 9 मार्च को सुनवाई.*
2 *BJP IT सेल का X पर पोस्ट, ‘CM के तौर पर ममता बनर्जी की नाकामियों में खराब कानून-व्यवस्था, मुस्लिम तुष्टीकरण, महिलाओं की सुरक्षा से समझौता, घुसपैठ और खराब अर्थव्यवस्था?’ का जिक्र.*
3 *SIR: माईक्रो ऑब्जर्वर की शिकायत, कई जिलों के ERO नहीं मान रहे बात! मनमाने तरीके से दस्तावेज कर रहे अपलोड, आज हियरिंग का अंतिम दिन, सख्त कदम उठा सकता चुनाव आयोग.*
4 *स्वास्थ्य साथी प्रकल्प के तहत रोगियों की भर्ती अनिवार्य करने वाले अस्पतालों को निर्माण और विस्तार में मिलेगी छूट, KMC के बजट में उल्लेख.*
4 *SIR के काम की प्रगति तथा चुनावी प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने रिटायर IPS एन.के. मिश्र की EC ने की नियुक्ति.*
*5 SC के आदेश की अवहेलना! DA मामलाकारियों का मुख्य सचिव नन्दिनी चक्रवर्ती और वित्त सचिव प्रभात कुमार मिश्र को अवमानना नोटिस.*
*6.कोयला तस्करीः मुख्य अभियुक्त लाला सिण्डिकेट की 100 करोड़ की सम्पत्ति जब्त, अब तक 322 करोड़ 71 लाख रुपये की सम्पत्ति कब्जे में ले चुका ED.*
7 *पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को हराकर अब पश्चाताप कर रहे हुमायूं कबीर, बोले-मैंने गलती की, युसूफ पठान को बताया फालतू आदमी.*
8 *Coal Case: दो बार बुलावे के बावजूद ED के समक्ष हाजिर नहीं हुए पुलिस अधिकारी मनोरंजन मण्डल.*
9 *वासेसुर के भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का कुख्यात अपराधी धनबाद निवासी किशन खान उर्फ तसलीम खान रांची से गिरफ्तार.*
10 *राजस्थान में बुजुर्ग जोड़ा 58 साल बाद लेना चाह रहा था तलाक, हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा-संपत्ति विवाद और सामान्य वैवाहिक मतभेद क्रूरता नहीं माने जा सकते.*
11 *राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम में बड़ा घोटाला, गैरजरूरी महंगी जांचें लिखकर प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर को लाभ पहुंचाने की पुष्टि, सीकर में एक साथ हो गई 7 डॉक्टरों की छुट्टी.*
12 *आज वैलेंटाइन डे से बेंगलुरु में महिलाओं के लिए स्पेशल ‘सखी ऑटो’ सर्विस हो रही शुरू, चालक भी होंगी महिलाएं हीं.*
13 *केदारनाथ धाम के रावल की नियुक्ति पर घमासान, परंपरा बनाम नियमों के बीच जंग, वर्तमान रावल के पदत्याग कर उत्तराधिकारी घोषित करने मानने से मंदिर समिति का इंकार.*
14 *असम में चुनाव से पहले CM हिमंत सरमा के SSP भाई सुशांत बिस्वा सरमा का ट्रांसफर, बारपेटा से CID भेजे गए.*
*15 US कोर्ट में निखिल गुप्ता का कुबूलनामा: रची थी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश.*




