*उन्नाव बीजेपी विधायक ने निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का किया शुभारंभ,हर माह 12 तारीख को होगा मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन।*
खबर उन्नाव से है जहाँ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने कैंप कार्यालय पर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का विधिवत शुभारंभकिया। विधायक के इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।
विओ:// बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक माह की 12 तारीख को उनके कैंप कार्यालय पर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें पात्र मरीजों की जांच कर उनका मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंखों की रोशनी मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई बुजुर्ग और गरीब लोग आर्थिक अभाव के कारण समय पर इलाज नहीं करा पाते हैं। इस शिविर के माध्यम से ऐसे लोगों को न केवल निशुल्क जांच बल्कि ऑपरेशन और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के शुभारंभ अवसर पर विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई। जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उन्हें सूचीबद्ध कर आगे की प्रक्रिया के लिए पंजीकृत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।
बाइट-पंकज गुप्ता बीजेपी विधायक।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




