*बड़ी उपयोगी और अहम खबरें*
👉 EPFO का नया मोबाइल ऐप: EPFO जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इस ऐप के जरिए सदस्य UPI की मदद से अपना PF पैसा मिनटों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे।
👉 रेल यात्री सावधान!: रेलवे बोर्ड ने आरक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब आरक्षित टिकट पर यात्रा के दौरान यात्रियों के समूह में से कम से कम एक यात्री को वैध पहचान पत्र मूल रूप में दिखाना अनिवार्य होगा।
👉 IT नियमों में बड़ा संशोधन: केंद्र सरकार ने IT नियमों में बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है। AI से जनरेटेड कंटेंट को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं।
– भ्रामक, फर्जी या गलत सूचना पर कड़ी कार्रवाई
– सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही बढ़ी
– AI से तैयार कंटेंट पर स्पष्ट लेबल या डिस्क्लेमर अनिवार्य
– यूजर्स को बताया जाएगा कि कंटेंट AI-जनरेटेड है
– नियम उल्लंघन पर कंटेंट हटाने, अकाउंट सस्पेंड करने और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान
👉 संशोधित IT नियम 20 फरवरी से लागू होंगे।




