लखनऊ : कृष्णा नगर में निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, रुपये न देने पर शव रोकने का दावा
लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र अंतर्गत राज चंद्रा हॉस्पिटल पर एक पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने रुपयों की मांग पूरी न होने पर मृत युवक का शव देने से इंकार कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़ित परिजनों ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल द्वारा मानवता को शर्मसार करने वाला यह कृत्य किया गया।
मृतक युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। वह अपने परिवार के साथ रहता था, जिसमें उसकी पत्नी और दो मासूम बेटियां शामिल हैं। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अस्पताल पहले भी इस तरह के मामलों को लेकर चर्चाओं में रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब ऐसे अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई होगी और कब आम जनता को राहत मिलेगी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित परिवार का संपर्क सूत्र:
📞 9621577794
फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।




