*उन्नाव पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, सुबह घर से काम के लिए निकला
था*
खबर उन्नाव से है जहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लाइन पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रिंकू पुत्र बृजलाल, निवासी ताला सराय गांव, थाना हसनगंज, उन्नाव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रिंकू बाइक से सहपुर तोंदा की ओर जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रिंकू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
बता दे कि मृतक रिंकू खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी अंजू और एक छोटी बेटी खुशबू हैं। परिजनों ने बताया कि रिंकू सुबह किसी काम से घर से निकला था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिकअप वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – शिव नारायण मृतक के रिश्तेदार।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




