*कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से जुड़ी बड़ी बातें*
👉 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऐतिहासिक है और यह भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों व तेज़ रफ्तार देने वाली साबित होगी।
👉 उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की नीति कमिटमेंट की है, किसी तरह के कॉम्प्रोमाइज की नहीं। मंत्री ने कहा कि यह ट्रेड डील डिप्लोमेसी, डेवलपमेंट और डिग्निटी का प्रतीक है।
👉 इसके तहत अमेरिका में भारतीय कृषि उत्पादों को शून्य शुल्क पर बाजार मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी उत्पाद इस ट्रेड डील में शामिल नहीं किया गया है।
👉 शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह समझौता किसानों, महिलाओं और युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में ऐसे समझौते मील का पत्थर साबित होंगे।
*ट्रेड डील से जुड़ी बड़ी राहत*
👉 अमेरिका भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत पेनल्टी टैरिफ वापस करेगा। इससे कारोबारियों को लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की राहत मिलने की संभावना है। यह पेनल्टी पहले रूसी तेल खरीद को लेकर लगाई गई थी।
*संसद का हाल*
👉 बजट सत्र के नौवें दिन लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। लगातार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
👉 विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग पर अड़ा रहा, जिसके कारण सदन में शोर-शराबा हुआ। सूत्रों के हवाले से खबर है कि विपक्ष लोकसभा स्पीकर की टिप्पणी से नाराज है और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।
*अपराध की बड़ी खबर*
👉 आतंकी रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या कर दी गई। कश्मीर से आए एक अन्य कैदी ने उसकी जान ली।




