*देश–राज्यों से बड़ी खबरें 09 फरवरी, सोमवार भाग–2*
👉 बजट सत्र का आज नौवां दिन है। आम बजट पर चर्चा होगी। आठवें दिन लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी थी और आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार हैं।
👉 ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नौवें संस्करण का दूसरा एपिसोड आज प्रसारित होगा। पहले एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कविता सुनी थी और स्वदेशी अपनाने की सलाह दी थी।
👉 आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यदि संघ कहे तो वे पद छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी हिंदू आरएसएस प्रमुख बन सकता है।
👉 भागवत ने कहा कि वीर सावरकर को भारत रत्न देने से पुरस्कार की गरिमा बढ़ेगी। संघ यात्रा के 100 वर्ष पूरे होने पर मोहन भागवत ने दोहराया कि यदि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे सम्मान की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।
👉 बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे पर मोहन भागवत ने कहा कि वहां अब भी करीब 1.25 करोड़ हिंदू रहते हैं। यदि वे एकजुट हो जाएं तो अपनी सुरक्षा और हितों के लिए राजनीतिक व्यवस्था का उपयोग कर सकते हैं।
👉 केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
👉 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 को लेकर कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना इस बजट की मूल सोच है।
👉 कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला बोलते हुए सांसद गौरव गोगोई के कथित ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ के आरोपों को निराधार बताया। कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ प्रतीत होता है।
👉 एपस्टीन फाइल्स मामले में 10 देशों में इस्तीफे हो चुके हैं और 80 मामलों की जांच चल रही है। इसका असर अमेरिका से लेकर यूरोप तक देखा जा रहा है। जांच के दायरे में राजनेता, राजदूत, अरबपति और शाही परिवार शामिल हैं।
👉 जापान के चुनाव में प्रधानमंत्री ताकाइची को बड़ी जीत मिली है। उनकी पार्टी एलडीपी ने 465 में से 310 से अधिक सीटें जीती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
👉 ईरान ने कड़े तेवर दिखाते हुए यूरेनियम संवर्धन छोड़ने से इनकार कर दिया है। ईरान ने कहा है कि किसी को भी उस पर हुक्म चलाने का अधिकार नहीं है।
👉 क्रिकेट में नेपाल के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड को कड़ी चुनौती मिली। इंग्लैंड ने यह मैच सिर्फ 4 रन से जीता। सैम करन ने आखिरी ओवर में केवल 5 रन देकर टीम को जीत दिलाई।
👉 टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया। कुसल मेंडिस ने अर्धशतक जमाया, जबकि तीक्षणा और हसरंगा ने तीन-तीन विकेट लिए।
👉 शेयर बाजार में निवेशकों का भरोसा लौटता दिख रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 8100 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।




