💁♂️*07 फरवरी, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 सड़क सुरक्षा को लेकर टेक्नोलॉजी, ई-चालान और हाईवे मॉनिटरिंग बढ़ाने के बावजूद, *देश में सड़क हादसों में राजस्थान छठे स्थान पर*
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे अब बढ़ने लगा पारा, कल उदयपुर में दिन में तापमान 29 और रात को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@11.6, राजसमंद@12.4
🔸 *पति की हादसे में मौत, पत्नी ने किया सुसाइड*: एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, 2 बाइक की भिड़ंत में गई थी 3 की जान, उदयपुर के कुराबड़ के कालीवली की घटना
🔸 बांसवाड़ा में *बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत*, 40 से ज्यादा घायल, कालिंजरा के घोटिया आम्बा के पास बस को ढलान में कंट्रोल नहीं कर पाया ड्राइवर
🔸 राजस्थान: हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त *10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी* गई
🔸 भारत ने *अग्नि-3 मिसाइल का किया सफल परीक्षण*, 3,500 किमी रेंज वाली यह परमाणु-सक्षम मिसाइल पाकिस्तान और चीन के अहम ठिकानों को करती है कवर
🔸 नोएडा: *टीवी देखने से रोकने पर बच्चे ने किया सुसाइड*, मां ने लगाई थी डांट
🔸 बिहार: 35 वर्ष पुराने केस में पूर्णिया *सांसद पप्पू यादव पटना से गिरफ्तार*, घर किराये पर लेकर कब्जाने का आरोप
🔸 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी *देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया* गया
🔸 दिल्ली के जनकपुरी इलाके में *जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार युवक की मौत*, 3 अधिकारी सस्पेंड, ठेकेदार और अफसरों पर FIR
🔸 ओमान में वार्ता के बाद *अमेरिका ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध*, ईरान बोला- भरोसे की कमी
🔸 रूस: मॉस्को में रिहायशी बिल्डिंग में रूसी *मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ अलेक्सेव पर गोलीबारी*, हमलावर फरार
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: यूपी के प्रतापगढ़ में 13 साल के एक आशिक को ऐसे प्यार ने लिया जकड़ कि दिल नहीं सीधे हाईटेंशन लाइन ली पकड़, गर्लफ्रेंड से शादी कराओ, तभी नीचे उतरूंगा! बोला देवसरा के भाऊपुर गांव में लड़का, 35 फीट ऊंची हाईटेंशन लाइन पर चढ़कर करीब 40 मिनट तक रहा झूलता, नीचे गांव वालों की हालत हुई खराब, कोई पढ़ने लगा हनुमान चालीसा, कोई खोजने लगा सीढ़ी, गांव वालों ने समझाया, लड़का बोला कराओ शादी नहीं तो ऊपर ही तार से जोड़ लूंगा रिश्तेदारी, फिर आई पुलिस, लगाया दिमाग, चलाया झांसा, बोली बेटा, नीचे आओ, चलो हमारे साथ, शादी की करेंगे बात, लड़का गया मान, सीढ़ी लगी, उतरा ड्रामा, नीचे आते ही बच्चा रोया, बोला चाहिए मोबाइल जो है खोया, गांव वाले बोले मेंटेनेंस के चलते 11 हजार वोल्ट की सप्लाई पहले से थी बंद, नहीं तो हमारा छोरा कब का बन जाता “कलाकंद”, लड़का-लड़की दोनों 13 साल के, एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पहले पिटाई, फिर समझौता, फिर छीना गया मोबाइल, आखिरकार “हाई वोल्टेज” ड्रामा से हुआ कहानी का अंत
🔸 *ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक की मौत*, उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ढ़ीकली की घटना
🔹 एशियाई लेक्रोज: पहली बार *दोनों वर्गों में भारत ने जीता गोल्ड*, उदयपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, फाइनल में पुरुषों ने इराक और महिलाओं ने पाकिस्तान को हरा जीता खिताब




