💁♂️*सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- खाली पड़े गोदाम में लगी भीषण आग, काम्प्लेक्स में देर रात लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ गोंडा- एसपी विनीत जायसवाल ने फिर चलाई तबादलों की रेल, आधी रात 19 दरोगाओं का किया तबादला, ट्रांसफर पोस्टिंग में चार चौक़ी इंचार्ज का भी नाम
➡ झांसी- नगर निगम में डीजल खर्च पर ब्रेक लगी, दो महीने में 40% तक घटी खपत, झांसी नगर निगम में अधिकारियों की सख्ती के बाद वाहनों के डीजल खर्च में बड़ी कमी दर्ज की गई है
➡ रायबरेली- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की है घटना
➡ रायबरेली- डंपर अनियंत्रित होकर दुकान पर चढ़ा, सब्जी लगाकर बैठे दुकानदार की बची जान, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सलोन रोड की घटना
➡ रायबरेली- तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन के अंदर फंसा, हादसे में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल, बछरावां थाना क्षेत्र के देवपुरी बाईपास की घटना
➡ बहराइच- खौलते दूध का भगौना मासूम पर पलटा, भगौना पलटने से बुरी तरह झुलसा मासूम, मासूम को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, बहराइच कोतवाली नानपारा इलाके का मामला
➡ शामली- पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का बदमाश ढेर, बदमाश रिहान पुलिस मुठभेड़ में घायल, आमने-सामने हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से घायल बदमाश की मौत, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, सिपाही सुमित बेसला को लगी गोली, रिहान पर दर्ज थे 90 से ज्यादा मुकदमे, झिंझाना लूट कांड में था वांछित, बदमाश का एक साथी मौके से फरार, कब्जे से 9mm पिस्टल और बाइक बरामद, कसेरवा गांव जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़
➡ हापुड़- ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार मासूम को रौंदा, टक्कर से मासूम मन्नू की हुई मौत, पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक को पकड़ा, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का मामला
➡ रायबरेली- लखनऊ-प्रयागराज हाईवे टोल प्लाजा पर हंगामा, स्कार्पियो सवार लोगों ने टोल पर मचाया उत्पात, VIP लाइन से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद, विवाद के बाद टोल मैनेजर, कर्मचारी से मारपीट, टोल मैनेजर विश्वदत्त पांडेय गंभीर रूप से घायल, टोल मैनेजर की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, स्कार्पियो सवार 4 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, ऊंचाहार क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग टोल प्लाजा का मामला
➡ हरिद्वार- भारत माता मंदिर में 3 दिवसीय भव्य समारोह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे शिरकत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भी शामिल होंगी, हरिद्वार प्रशासन अलर्ट मोड पर, सुरक्षा के इंतजाम
➡ हापुड़- हापुड़ में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, मामूली कहासुनी के बाद हुआ पथराव, पथराव, मारपीट में एक युवती गंभीर घायल, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज की FIR, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के रझेटी गांव का मामला
➡ दिल्ली- परीक्षा पर चर्चा का 9वां संस्करण, छात्रों को सफलता के टिप्स देंगे पीएम मोदी, आज परीक्षा पे चर्चा करेंगे पीएम मोदी, सुबह 10 बजे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं से बात करेंगे पीएम मोदी, बोर्ड परीक्षा के लिए देंगे जीत का मंत्र
➡ दिल्ली- परीक्षा पर चर्चा का 9वां संस्करण, छात्रों को सफलता के टिप्स देंगे पीएम मोदी, आज परीक्षा पे चर्चा करेंगे पीएम मोदी, सुबह 10 बजे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं से बात करेंगे पीएम मोदी, बोर्ड परीक्षा के लिए देंगे जीत का मंत्र




