*उन्नाव / आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बड़ा हादसा करीब आठ वाहन आपस में टकरा गए कई घायल।*
खबर उन्नाव से है जहां, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। एक के बाद एक । हादसे में लगभग 14 लोग घायल हुए हैं।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
वीओ : ये तस्वीरें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर नंबर 245 – 46 की हैं। जहां घने कोहरे के कारण ट्रकों, बस और अन्य वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। पहले एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मारी,फिर पीछे से आ रहे ट्रेलर, बस और कार हादसे का शिकार हो गए।इस हादसे में कुल 14 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बेहटा मुजावर और बांगरमऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया,जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
बाइट – संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ:
घने कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें 14 लोग घायल हुए हैं। सभी को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया है और उनकी हालत सामान्य है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।”
फाइनल वीओ – हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाया।
फिलहाल मौके पर पुलिस बल मौजूद है। यातायात पूरी तरह से सामान्य रूप से चल रहा है।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




