रिंद नदी पुल पर दो डंपरों की भिड़ंत, पांच घंटे तक जाम; 15 किमी तक थमे पहिए, पुलिस रही नदारद
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र में रिंद नदी पुल पर गुरुवार तड़के दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन पुल पर ही खड़े रहने से दोनों ओर करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें लोग लगभग पांच घंटे तक फंसे रहे। हैरानी की बात यह रही कि इतने लंबे जाम के बावजूद स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
जानकारी के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजे बिधनू थाना क्षेत्र की ओर स्थित रिंद नदी पुल पर हुआ। भिड़ंत के बाद दोनों डंपर सड़क पर फंस गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर डंपर चालक ने स्वयं ही क्षतिग्रस्त वाहन को किसी तरह सड़क के किनारे कराया। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे जाकर यातायात सुचारू हो सका। पांच घंटे तक जाम झेलने के कारण लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस पहुंच जाती तो जाम की स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती और लोगों को घंटों परेशान नहीं होना




