*सोना-चांदी के दाम ने चौंकाया*
*5 दिनों से लगातार गिरने के बाद आज सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को MCX पर खुलते ही सोने का भाव 6050 रुपए बढ़ा, जबकि चांदी करीब 20,940 रुपए चढ़ा है। अब सोने का ताजा भाव 1,49,200 रुपए 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी 2,54,200 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। बता दें कि सोमवार (2 फरवरी) को सोना करीब ₹1.39 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.49 लाख प्रति किलो पर थी।*
*शेयर बाजार -* सेंसेक्स 2073 अंक (2.54%) चढ़कर 83,739 और निफ्टी 639 अंक (2.55%) बढ़कर 25,728 पर बंद हुआ। रियल्टी, मेटल और फार्मा शेयर सबसे ज्यादा चमके। बाजार को यह मजबूती अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने के फैसले से मिली।
*ट्रेड डील का असर अडाणी ग्रुप के शेयरों पर भी दिखा -* अडाणी ग्रीन 10.43%, अडाणी एंटरप्राइजेज 10.58%, अडाणी पोर्ट्स 9.19% और अडाणी पावर 7.36% चढ़े।
*विदेशी बाजार -* जापान का निक्केई 3.14%, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5.02%, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसैंग 0.20% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.38% ऊपर रहा। जबकि 2 फरवरी को अमेरिकी डाउ जोंस 1.05%, नैस्डैक 0.94% और S&P 500 0.54% की बढ़त के साथ बंद हुए।




