💁♂️*दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………*
➡लखनऊ- बारिश के बीच पुलिस का एक वीडियो सामने आया, बारिश में रोड किनारे खड़े लोगों की गाड़ी का चालान, पानी से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े थे लोग, जियामऊ पुल के पास पुलिस ने सभी का चालान काटा, बारिश से बचने के लिए मजबूरी में रुके थे लोग, गोमती नगर के जियामऊ पुल के पास का वीडियो
➡लखनऊ- लखनऊ में यूपी फार्मा कॉन्क्लेव का आयोजन, यूपी फार्मा कॉन्क्लेव में सीएम योगी मौजूद, देश की फार्मा कंपनियों के अधिकारी मौजूद, कंपनियों के एमडी, चेयरमैन कॉन्क्लेव में मौजूद, सभी एमडी, चेयरमैन ने की सीएम की तारीफ, यूपी की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की सराहना, कानून व्यवस्था की भी कंपनियों ने की तारीफ
➡लखनऊ- नवयुग कन्या महाविद्यालय सील, बकाया हाउस टैक्स न देने पर कार्रवाई, सुबह कॉलेज पहुंचीं छात्राएं बाहर खड़ी रहीं, अफसरों ने कॉलेज प्रशासन को समय दिया, महाविद्यालय का सील खोला गया, महाविद्यालय पर 24 लाख रुपए बकाया है, राजेंद्रनगर में नगर निगम टीम ने की थी कार्रवाई
➡लखनऊ- डॉ. राजेश्वर सिंह पर अजय राय ने की टिप्पणी, टिप्पणी से यूपी में राजनीतिक माहौल गरमाया, अजय राय के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, भाजपा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है, विधायक के समर्थकों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया, समर्थकों ने सार्वजनिक माफी की भी मांग की, शहीद पथ तिराहा और कानपुर रोड में प्रदर्शन
➡आगरा- आवास विकास परिषद की बड़ी कार्रवाई, 198 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा, बिल्डिंग मैटेरियल डालकर अवैध कारोबार, सेक्टर 7, 11 में 62 हजार वर्ग मीटर भूमि, 30 मीटर रौड चौड़ीकरण के लिए कार्रवाई, 1986 से था करोड़ों की जमीन पर विवाद, 2013 में दायर हुई थी पुनर्विचार याचिका, 19 जनवरी को फिर परिषद के पक्ष में आदेश, समतलीकरण कराकर सड़क निर्माण कार्य शुरू, कैलाशपुरी मोड़ से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
➡प्रयागराज- संभल में पुलिस पर FIR के आदेश का मामला, HC में अनुज चौधरी की याचिका पर सुनवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई याचिका पर सुनवाई, दूसरे पक्ष की ओर से वकालत नामा दाखिल, जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया, सरकार को भी जवाब दाखिल करने का मौका, 9 फरवरी को होगी मामले की अगली सुनवाई
➡महोबा- विधायक बृजभूषण राजपूत का बयान, मंत्री को बंधक बनाने का अफसोस नहीं- राजपूत, लोग कह रहे अकेले में मिलना चाहिए था- राजपूत, मेरा मत है अकेले में बात क्यों करनी है- राजपूत, मैं ठेका, पद नहीं मांग रहा हूं- बृजभूषण राजपूत, चरखारी से BJP विधायक हैं बृजभूषण राजपूत
➡मुरादाबाद- अख्तर अली की हत्या का खुलासा, ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या, तीन अन्य साथियों ने किया था अपहरण, अपहरण के के गला घोंटकर की थी हत्या, पत्नी के प्रेम संबंध पति बन रहा था बाधा, पत्नी प्रेमी समेत 4 आरोपी हुए गिरफ्तार, भोजपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡मथुरा- प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद पर कार्रवाई, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित, बच्चों से जबरन नमाज पढ़वाने का आरोप, नौहझील के प्राथमिक विद्यालय का मामला, हिंदू देवी-देवताओं से घृणा करना सिखाता था, इस्लाम अपनाने का दबाव बनाता था आरोपी, राष्ट्रीय गान पर भी जान मोहम्मद को आपत्ति, जांच के बाद हेडमास्टर को निलंबित किया गया
➡गाजियाबाद- ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी रिकवरी, 60 लाख कैश, 5 किलो गांजा पकड़ा गया, 11 मोबाइल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, तस्कर दिल्ली से लेकर बेचते थे गांजा, गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके से अरेस्टिंग, DCP सिटी करेंगे PC में सिंडिकेट का खुलासा
➡मैनपुरी- ग्रामीणों का मरघट की जमीन कब्जाने का आरोप, दबंगों ने चक रोड पर भी कब्जा कर किया बंद, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, DM ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की, करहल के साहबरामपुर नगला रामजीत का मामला
➡ग्रेटर नोएडा- जेवर एयरपोर्ट के पास बुलडोजर कार्रवाई, करीब 300 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त, अवैध कॉलोनी पर चलाया गया बुलडोजर, यमुना प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, एक लाख वर्ग मीटर जमीन कब्जा मुक्त, एरो ग्रीन बिल्डर की अवैध कॉलोनी ध्वस्त
➡मेरठ- बांके बिहारी में स्टील रेलिंग लगाने का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था रेलिंग लगाने का आदेश, फलाहारी बाबा द्वारा रेलिंग लगाने वाले का विरोध, रेलिंग लगाने वाले सलीम खान का किया विरोध, सलीम खान के मुसलमान होने पर आपत्ति जताई, मेरठ के कांग्रेस नेता सलीम को मिला है काम, बाबा की कृपा से मुझे काम मिला- सलीम खान, ‘अभी तक मैंने 50 लाख रुपये इन्वेस्ट किए हैं’, ‘पहले मेरा IIT रुड़की में इंटरव्यू लिया गया था’, सलीम, रंजन शर्मा की कंपनी को मिला है काम
➡बाराबंकी- बाराबंकी में NIA, ATS टीमों का बड़ा छापा, एत्महादपुर के राम लखन के घर पर रेड, तीन गाड़ियों से आई टीमों की छापेमारी, छापे से पहले अस्पताल में टीम ने पकड़ा, हिंद अस्पताल से टीम ने लिया हिरासत में, हिरासत में लेकर राम लखन से पूछताछ, दबिश के बाद इलाके में कई तरह की चर्चा, आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने की चर्चा, बदोसराय के खोर एत्महादपुर में बड़ी छापेमारी
➡चंदौली- नेशनल हाइवे-19 पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने दूसरे ट्रेलर को मारी टक्कर, आगे चल रहे ट्रेलर में मारी जोरदार टक्कर, ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंसा, मशक्कत के बाद केबिन से निकाला गया बाहर, जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर, अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेडवा की घटना
➡गाजियाबाद- चौथी मंजिल से छलांग लगाने की कोशिश, मौके पर किशोरी को फायर सर्विस ने बचाया, परिजनों से नाराज होकर छत पर चढ़ी थी, दूसरे मकान की छत पर चढ़कर बचाया गया, खोड़ा थाना क्षेत्र खोड़ा कॉलोनी की घटना
➡हापुड़- महिला को तेजाब पिलाने का मामला, अतिरिक्त दहेज को लेकर था विवाद, ससुरालियो ने पिटाई कर पिलाया था तेजाब, पीड़िता एसपी ने लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, एसपी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡फर्रुखाबाद- युवक को दबंग ने गाली देकर पीटा, मारपीट देख गर्भवती पत्नी बचाने पहुंची, 8 माह की गर्भवती के पेट में मारी लात, महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, थाना कम्पिल क्षेत्र के जिनौल का मामला
➡दिल्ली- सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का बयान, BJP ने वोट चोरी करके चुनाव जीता – वीरेंद्र, चुनाव आयोग गड़बड़ी पर कार्रवाई नहीं करता- वीरेंद्र, सपा समर्थक, वर्ग विशेष का नाम काटा गया- वीरेंद्र, अमेरिका बॉस बनकर काम कर रहा- वीरेंद्र सिंह, अमेरिका सहयोगी हो सकता है बॉस नहीं- वीरेंद्र
➡दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट का यूजर प्राइवेसी पर बड़ा आदेश, व्हॉटसऐप को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, मेटा से शेयर ना करें यूजर का डेटा- सुप्रीम कोर्ट, SC ने मेटा के साथ डाटा शेयरिंग पर रोक लगाई, कोर्ट ने इसे गोपनीयता नीति के खिलाफ माना, प्राइवेसी, डेटा सुरक्षा के लिहाज से फैसला अहम




