*उन्नाव अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने ली परेड की सलामी*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
उन्नाव अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। परेड में पुलिस लाइन का बल, विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी और रिक्रूट आरक्षी शामिल रहे।
इस दौरान, प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को एण्टी राइट उपकरण की फायरिंग का अभ्यास कराया गया और बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। परेड निरीक्षण के बाद, पुलिस लाइन परिसर, बैरक, स्टोर, भोजनालय, परिवहन शाखा और विभिन्न गार्द रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




