बजट 2026: रेलवे, उड्डयन और जल मार्ग में बड़ी घोषणाएँ
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2026 पेश किया। इस बार रेलवे, उड्डयन और जल मार्ग को लेकर कई अहम घोषणाएँ की गई हैं।
रेलवे के लिए बड़े ऐलान
7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर:
पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम बढ़ाने के लिए बनाए जाएंगे।
कोरोडोर मार्ग:
मुंबई – पुणे
पुणे – हैदराबाद
हैदराबाद – बंगलूरू
हैदराबाद – चेन्नई
चेन्नई – बंगलूरू
दिल्ली – वाराणसी
वाराणसी – सिलीगुड़ी
कवच सिस्टम का विस्तार: स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का विस्तार, मानवीय त्रुटियों से दुर्घटनाओं की रोकथाम
स्टेशन पुनर्विकास: ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 1,337 स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा
वंदे भारत और बुलेट ट्रेन: नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत, NHSRCL के लिए 21,000 करोड़ रुपये निवेश जारी
लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई: ट्रैक दोहरीकरण और विद्युतीकरण, ऊर्जा गलियारों और हाई ट्रैफिक क्षेत्रों में माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने पर जोर
जल मार्ग और शिपिंग
20 नए जल मार्ग: अगले पांच वर्षों में चालू होंगे
वाराणसी और पटना: जहाज मरम्मत (Ship Repair) सुविधा स्थापित होगी
डीएफसी और फ्रेट: पूर्व से पश्चिम तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण
ओडिशा में नेशनल वॉटर-वे 5: तालचेर और अंगुल के खनिज क्षेत्र और कलिंगनगर औद्योगिक केंद्र को पारादीप और धमरा पोर्ट से जोड़ेगा
सस्टेनेबल कार्गो मूवमेंट: पर्यावरण के अनुकूल माल ढुलाई को बढ़ावा
पिछले बजट का संदर्भ
2024‑25: रेल मंत्रालय के लिए 2,55,393 करोड़ रुपये
3 बड़े आर्थिक रेलवे कॉरिडोर (ऊर्जा, खनिज, सीमेंट)
2025‑26: आवंटन 2,55,445 करोड़ रुपये, सुरक्षा तंत्र मजबूत, वंदे भारत और बुलेट ट्रेन परियोजनाओं पर जोर




