*TOP 17 BREAKING NEWS*
💁♂️*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*29/01/2026*
*1.* इलाहाबाद HC पहुंचा अविमुक्तेश्वरानंद विवाद, वकील गौरव द्विवेदी की याचिका में CBI जांच, कमिश्नर-DM को सस्पेंड करने समेत कई मांग।
*2.* राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक मामले में याचिका खारिज, लखनऊ MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला।
*3.* CPM नेता मो. सलीम के साथ हुमायूं कबीर की न्यूटाउन के होटल में बैठक, चुनावी गठबंधन पर विचार, ISF से बातचीत का भार सीपीएम पर।
*4.* दुर्गा माँ की पूजा रोकने की चेष्टा करती ममता सरकार, अजान पढ़ने के वक्त नहीं होती कोई समस्या, दुर्गापुर में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन।
*5.* HC की फटकार, जागी सरकार! जेलों की बेहाल दशा सहित बुनियादी बदलाव के मुद्दे पर रिटायर जस्टिस के नेतृत्व में समिति गठित करने का रखा प्रस्ताव।
*6.* मुर्शिदाबाद में एक साथ 4 शव मिलने से हड़कंप, पत्नी तथा दो नाबालिग बेटियों की कटी थी गले की नली, पति फंदे से झूलता मिला।
*7.* अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, अपने नेता को विदा करने पहुंचे हजारों समर्थक।
*8.* राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, निधन के 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर कथित सुसाइड नोट पोस्ट से मामला पेंचीदा; लिखा-मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा…
*9.* बिहारः जमुई में फोर्टीफाइड राइस कंपनी झुनझुनवाला पर नजराना मांगने का आरोप, सांसद-DM से शिकायत।
*10.* राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर जयपुर में फुटपाथ और आम रास्तों से हटेंगे अवैध मंदिर।
*11.* यूपीः निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने समर्थकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर लिखा- अनऑफिसियल जिलाबदर… जल्दी मिलेंगे।
*12.* अयोध्या गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान बरी, बेकरी शॉप पर चला था बुलडोजर, जेल में रहे बंद।
*13.* दरिंदगी की हद: तेलंगाना में 100 और आवारा कुत्तों की हत्या, आंकड़ा 1200 पार।
*14.* पाकिस्तान में 10 साल की लड़कियों की कराएंगे शादी, बाल विवाह रोकथाम बिल के खिलाफ कट्टरपंथी मौलाना की शहबाज सरकार को चुनौती।
*15.* कोलंबिया में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त: उड़ान के कुछ मिनट बाद हुआ क्रैश, पहाड़ियों में समा गई 15 जिंदगियां।
*16.* 7 छक्के, 15 बॉल पर फिफ्टी… शिवम दुबे ने T20 में किया धुआं-धुआं, बने कई कीर्तिमान, फिर भी भारत की हार.।
*17.* दिल्ली में 3 लाख 85 हजार रुपये के ‘ऑल-टाइम हाई’ पहुंची चांदी, सोना 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम।




