*29 जनवरी, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 18वीं लोकसभा: बजट सत्र का दूसरा दिन, *आज इकोनॉमिक सर्वे पेश करेगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण*, 1 फरवरी को पेश करेगी बजट
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में बर्फीली हवाओं ने फिर दी दस्तक, कल उदयपुर में अधिकतम तापमान 22.7 और रात को 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@9, राजसमंद@8
🔸 सलूंबर: *एनिकट निर्माण के दौरान मलबा ढहा*, दो मजदूरों की मौत, मानपुरा में हुआ हादसा, तीन मजदूर गंभीर घायल
🔸 उदयपुर में स्कूल से घर लौट रहे नाबालिग *छात्र को मिनी ट्रक ने कुचला*, मौत, प्रताप नगर के नाकोड़ा नगर में देर शाम की घटना
🔸 *यह पूरी तरह से एक हादसा, इसमें कोई राजनीति नहीं है*: अजित के निधन पर बोले शरद पवार, अंतिम संस्कार आज
🔸 *UGC के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई*, सामान्य वर्ग के खिलाफ ‘भेदभाव’ का आरोप
🔸 *जयपुर में हटाए जाएंगे फुटपाथ और सड़क पर बने अवैध मंदिर*, राजस्थान हाई कोर्ट का आदेश
🔸 इंदौर: *दूषित पानी के मामले में 29वीं मौत का दावा*, 62 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम
🔸 *गणतंत्र दिवस परेड*: नेवी मार्चिंग दल तीनों सेनाओं में बेस्ट, राज्यों में महाराष्ट्र और मंत्रालयों में मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर को सर्वश्रेष्ठ झांकी का अवॉर्ड
🔸 दिल्ली: *6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप*, 3 नाबालिग लड़कों पर आरोप, 10 से लेकर 14 साल तक है आरोपियों की उम्र
🔸 विदेश मंत्री *जयशंकर अगले हफ्ते अमेरिका दौरे पर* जाएंगे
🔸 *अमेरिका के जंगी जहाजों और मिसाइलों से घिरा ईरान*, ईरान के सपोर्ट में आए मुस्लिम देश
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के बांका ज़िले की सड़कों ने अब खुद को सिर्फ “आवागमन का साधन” मानने से कर दिया इनकार, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की सड़कें अब धैर्य, संतुलन और श्रद्धा की हैं मिसाल, वाहन चलाना नहीं, बल्कि करना पड़ता हैं जीवन से संवाद, ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों पर गड्ढों की ऐसी है श्रृंखला कि बाइक सवारों को लगता है जैसे वे रास्ते में नहीं, सेना की किसी चयन परीक्षा में ले रहे हों भाग, हर मोड़ पर नया सवाल, हर गड्ढे में नया अनुभव, ब्रेक कम, भगवान का नाम ज़्यादा, बारिश होते ही हालात और हो जाते हैं ‘विकसित’, गड्ढे ले लेते हैं तालाब का रूप, सड़क की पहचान हो जाती है लुप्त, कई बार तो लोग पानी देखकर ही लगाते हैं अंदाजा कि नीचे होगी सड़क… शायद, आक्रोशित लोगों ने दिया ज्ञापन, की कई बार शिकायत, पर अब तक नहीं मिली राहत, लोग कसते हैं तंज गड्ढे हो गए इतने पुराने कि अब उन्हें जारी कर देना चाहिए पहचान पत्र, लोगों ने दिया प्रशासन को अल्टीमेटम, नहीं सुधरी स्थिति तो हर गड्ढे पर इकट्ठा हो करेंगे रास्ता जाम, शायद उसके बाद होगा रास्तों की सुध लेने का काम
🔸 *दीवार ढहने से मकान मालिक और मजदूर की मौत*, पुराना कच्चा मकान गिराते समय हुआ हादसा, डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के आसेला रोत फला की घटना
🔹 *भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज*: चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया, 5 मैचों की सीरीज में भारत 3-1 से आगे
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽
*=============================*




