77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जब हम सब देश वासियों के मन प्रफुल्लित हो रहे हैं
संपूर्ण देश में जगह-जगह कार्यक्रमों की धूम मची है।कानपुर विश्वविद्यालय इसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया जिसमें शहर के 21 महाविद्यालयों द्वारा झांकी सजाई गई थी। हलीम मुस्लिम पीजी कॉलेज को इस कार्यक्रम में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है, जब महाविद्यालय ने प्रथम बार इसमें प्रतिभाग किया और 21 महाविद्यालयों में सर्वोच्च तीन झांकियां में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस झांकी में एस 400, आकाश और ब्रह्मोस मिसाइल को भी झांकी के रूप में प्रस्तुत किया गया झांकी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तीनों सी अध्यक्षों एवं पहलगाम की घटना प्रदर्शित की गई। इस कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र एवं प्राचार्य द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर मोहम्मद मुस्तकीम और सहसंयोजक डॉक्टर शालिनी मिश्रा द्वारा इस झांकी का प्रस्तुतीकरण कुमारी खुशबू बाजपेई कुमारी फौजिया के सहयोग से विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा कराया गया। इस कार्य में महाविद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का भी सहयोग रहा।
हलीम मुस्लिम पीजी कॉलेज ने विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किय
77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जब हम सब देश वासियों के मन प्रफुल्लित हो रहे हैं
Leave a comment
Leave a comment




