🚦 ट्रैफिक एडवाइजरी | कानपुर नगर 🚦
दिनांक: 22 जनवरी 2026
डिस्ट्रक हेड। राहुल द्विवेदी
कल दिनांक 22.01.2026 को
कानपुर नगर में श्री पंकज चौधरी जी, माननीय केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री (भारत सरकार) का भ्रमण/संगोष्ठी कार्यक्रम प्रस्तावित है।
उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात दबाव अधिक रहने की संभावना है।
आमजनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने तथा सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा निम्न अपील की जाती है—
इन मार्गों पर यातायात दबाव संभावित रहेगा:
जाजमऊ पुल
हरजिंदर नगर चौराहा
लाल बंगला
नरौना चौराहा
बड़ा चौराहा
परेड चौराहा
लाल इमली चौराहा
गोल चौराहा
रावतपुर
सीएसजेएम विश्वविद्यालय गेट
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:
प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक माल रोड एवं जी.टी. रोड के उक्त स्ट्रेच का प्रयोग यथासंभव न करें।
सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन पार्क न करें।
वाहनों की पार्किंग केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही करें।
अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें।
पैदल यात्री निर्धारित एवं चिन्हित स्थानों से ही सड़क पार करें।
ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
वाहन चालक धैर्य बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें एवं पुलिस का सहयोग करें।
आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दें
सभी वाहन चालकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से अनुरोध है कि एम्बुलेंस, फायर टेंडर एवं अन्य इमरजेंसी वाहनों को तत्काल रास्ता दें।
आपकी सजगता और संवेदनशीलता किसी अनमोल जीवन की रक्षा कर सकती है।
संपर्क करें:
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
ट्रैफिक हेल्पलाइन: 9305104387
— UP Police | Kanpur Nagar Traffic Polic




