*सोना चांदी और शेयर बाजार*
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स
एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना ₹7,795 उछलकर ₹1,55,204 प्रति 10 ग्राम पहुंचा (कल ₹1,47,409) जबकि 21 दिनों में ही सोना ₹21,744 महंगा हो चुका है। चांदी भी ₹10,730 बढ़कर ₹3,20,075 प्रति किलो हो गई और इस साल अब तक ₹90,825 चढ़ चुकी है।
*शेयर बाजार -* सेंसेक्स 270 अंक फिसलकर 81,909 और निफ्टी 75 अंक गिरकर 25,157 पर बंद हुआ, हालांकि दिन के निचले स्तर से तेज रिकवरी दिखी। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
*ग्लोबल मार्केट-* एशिया में हल्की तेजी-मंदी, जबकि अमेरिका में डाउ जोन्स 1.76%, नैस्डेक 2.39% और S&P 500 2.06% टूटे।




