*उन्नाव में सरसों के खेत में मिला किशोर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, नामजत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।*
ख़बर उन्नाव से है जहां बिहार थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बालक का शव सरसों के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रावतपुर निवासी उत्कर्ष शुक्ला उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बता दे कि मृतक के पिता अवधेश कुमार ने बिहार थाने में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, उनका पुत्र उत्कर्ष शुक्ला उर्फ टिंकू गांव के ही जयकुश उर्फ शैलेश शुक्ला (20) के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर बैजामऊ की ओर गया था। जब उत्कर्ष काफी समय तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के संगमलाल और बब्लू ने अवधेश कुमार को बताया कि उन्होंने जयकुश उर्फ शैलेश शुक्ला को उत्कर्ष को मोटरसाइकिल पर बैठाकर उनके सरसों के खेत की ओर ले जाते हुए देखा था। यह जानकारी मिलते ही अवधेश कुमार खेत की ओर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पुत्र को मृत अवस्था में पाया। घटना की सूचना पर बिहार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक उत्कर्ष के शव का पंचायतनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। थाना बिहार प्रभारी राहुल सिंह के अनुसार, मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी जयकुश उर्फ शैलेश शुक्ला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
बाइट – शिवा पाल मृतक किशोर के रिश्तेदार
बाइट – माधुपनाथ मिश्रा सीओ बीघापुर उन्नाव।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




