डायल-112 कर्मियों को मिला फर्स्ट रेस्पॉन्डेंट प्रशिक्षण, सड़क हादसों में मृत्यु दर शून्य करने की पहल

डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर देहात।SP_KD श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD)’ कार्यक्रम के तहत डायल-112 में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए फर्स्ट रेस्पॉन्डेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य करना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को दुर्घटना के तुरंत बाद जीवन रक्षक सहायता देने के लिए CPR, अत्यधिक रक्तस्राव नियंत्रण, घायल को सुरक्षित ढंग से संभालने सहित अन्य आवश्यक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया संभव होगी, जिससे घायलों की जान बचाने में मदद मिलेगी।




