पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा शुक्रवार परेड का निरीक्षण

डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों का गहन परीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




