*उन्नाव पहुंचे IG किरण एस, पुलिस व्यवस्था, अपराध नियंत्रण की करी समीक्षा, ‘जीवन वाहिनी’ को दिखाई हरी झंडी
*
ख़बर उन्नाव से है जहां लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) किरण एस. बुधवार को उन्नाव जनपद पहुंचे। उन्होंने यहां पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर व्यापक निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक की। आईजी के आगमन पर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, मेस, शस्त्रागार और कार्यालयों सहित वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, आईजी किरण एस. ने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बता दे कि उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन किसी भी जनपद की रीढ़ होती है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समय रहते समाधान करने को कहा, ताकि वे बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। आईजी ने 10 अपाचे मोटरसाइकिलों की “जीवन वाहिनी” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अपाचे बाइक दस्ते जिले में त्वरित पुलिस सहायता, आपात स्थिति में तत्काल पहुंच और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आईजी ने जोर दिया कि आधुनिक संसाधनों का उपयोग कर पुलिस को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, जिससे आम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। आईजी किरण एस. ने पुलिस लाइन स्थित “नन्हे फरिश्ते केंद्र” का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट व टॉफियां बांटीं। आईजी ने बच्चों के हालचाल जाने और केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिला और बच्चों से जुड़े मामलों में मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है और इसे और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। इसके पश्चात, आईजी ने जिले में महिला संबंधी आपराधिक घटनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जाए और पीड़िताओं को तत्काल न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बाइट – किरण एस IG लखनऊ।
*पंकज श्रीवास्तव* ब्यूरो
*अस्तित्व कुशवाहा* संवाददाता




