राष्ट्रीय सहारा अख़बार बंद, बकाया भुगतान की मांग को लेकर मीडियाकर्मी लेबर डिपार्टमेंट पहुँचे
लखनऊ राष्ट्रीय सहारा अख़बार के बंद होने के बाद बकाया वेतन व अन्य देयकों को लेकर मीडियाकर्मियों में भारी नाराज़गी है। इसी क्रम में पीड़ित मीडियाकर्मी लेबर डिपार्टमेंट पहुँचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने सहारा प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मीडियाकर्मियों को उम्मीद है कि श्रम विभाग की इस कार्रवाई से उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।




