🚨 BIG BREAKING | सचेंडी गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा: कोर्ट में दर्ज हुए पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान, आरोपी दरोगा–यूट्यूबर में रोज़ घंटों होती थी बातचीत
डिस्ट्रिक हेड: राहुल द्विवेदी
कानपुर।सचेंडी गैंगरेप मामले में जांच ने निर्णायक मोड़ ले लिया है। पुलिस ने चौथे दिन शुक्रवार को 14 वर्षीय पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान कोर्ट में दर्ज करा दिए। कड़ी सुरक्षा के बीच किशोरी को अदालत ले जाया गया, जहां उसने पूरी घटना और दोनों आरोपियों की भूमिका विस्तार से बताई। बयान के बाद उसे बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष भी प्रस्तुत किया गया।
🔐 पीड़िता के घर पर पुलिस सुरक्षा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता के घर पर दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा में कोई चूक न हो।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के कलमबंद बयान जांच अधिकारी को उपलब्ध करा दिए गए हैं, जो केस की मजबूती के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं।
🏃♂️ फरार दरोगा की तलाश में कई शहरों में छापे
आरोपी दरोगा अमित मौर्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।
प्रयागराज और वाराणसी में दबिश
लखनऊ और गोरखपुर में अलग टीमें तैनात
क्राइम ब्रांच समेत 4 टीमें सक्रिय
बताया जा रहा है कि दरोगा ने मोबाइल फोन बंद कर रखा है और लगातार ठिकाने बदल रहा है।
📱 EXCLUSIVE खुलासा: रोज़ घंटों होती थी बातचीत
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी यूट्यूबर शिवबरन यादव और फरार दरोगा अमित मौर्य के बीच हर दिन कई-कई घंटे बातचीत होती थी।
यह भी सामने आया है कि तेल चोरी के एक मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर ने भी दरोगा से संपर्क किया था। दरोगा ने चोरों को पकड़वाने के लिए यूट्यूबर की आरपीएफ अधिकारी से मुलाकात कराई थी।
⛽ तेल चोरी के नेटवर्क की भी जांच
सूत्रों के मुताबिक सचेंडी और पनकी क्षेत्र में तेल चोरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। अब इस एंगल से भी जांच तेज कर दी गई है और आरपीएफ इंस्पेक्टर से पूछताछ की संभावना जताई जा रही है।
⚖️ जांच के घेरे में पुलिस तंत्र
यह मामला अब केवल गैंगरेप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस–यूट्यूबर गठजोड़, तेल चोरी नेटवर्क और विभागीय लापरवाही जैसे कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
👉 आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े नामों के बेनकाब होने की संभावना जताई जा रही है।




