सचेण्डी गैंगरेप कांड के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर। सचेण्डी गैंगरेप मामले को लेकर कानपुर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस उपयुक्त मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनकी जगह डीसीपी कासिम आबिदी को पश्चिमी जोन की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा कमिश्नरेट स्तर पर अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
डीसीपी श्रवण कुमार को सेंट्रल जोन से हटाकर अपराध विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं डीसीपी अतुल श्रीवास्तव को अपराध विभाग से हटाकर सेंट्रल जोन की कमान सौंपी गई है।
पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
माना जा रहा है कि यह कार्रवाई सचेण्डी गैंगरेप कांड में पुलिस की भूमिका और कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच की गई है। पुलिस कमिश्नर का यह कदम साफ संकेत देता है कि लापरवाही और ढिलाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




