जनरलगंज की कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू; कोई जनहानि नहीं
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर। जनरलगंज स्थित रामकृष्ण सुभाष चंद्र कपड़ा दुकान में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान से अचानक धुआं और लपटें उठती देख आसपास के व्यापारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
दुकान के मालिक श्रेष्ठ खेरिया, निवासी आज़ाद नगर, थाना नवाबगंज बताए जा रहे हैं। आग लगने के कारण दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।
फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।




