By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: रजिस्ट्री कार्यालय में आयकर का सर्वे, 1000 करोड़ के बैनामा में मिली गड़बड़ी, नोटिस देकर जवाब मांगा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > रजिस्ट्री कार्यालय में आयकर का सर्वे, 1000 करोड़ के बैनामा में मिली गड़बड़ी, नोटिस देकर जवाब मांगा
Uncategorized

रजिस्ट्री कार्यालय में आयकर का सर्वे, 1000 करोड़ के बैनामा में मिली गड़बड़ी, नोटिस देकर जवाब मांगा

timesandspace
Last updated: 2025/12/31 at 11:28 AM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

रजिस्ट्री कार्यालय में आयकर का सर्वे, 1000 करोड़ के बैनामा में मिली गड़बड़ी, नोटिस देकर जवाब मांगा

डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी

आयकर विभाग ने कानपुर रजिस्ट्री कार्यालय में 1000 करोड़ के बैनामों में गड़बड़ियां पकड़ी हैं, जिसमें गलत पैन कार्ड और अधूरी प्रविष्टियों के जरिए टैक्स चोरी की कोशिश की गई थी।

कानपुर में आयकर विभाग की आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण (आईएनसीआई) ने रजिस्ट्री कार्यालय में उपनिबंधक द्वितीय में सर्वे किया। इस दौरान आयकर अधिकारियों को सैकड़ों बैनामों में विसंगतियां मिलीं। इन बैनामों की रकम 1000 करोड़ रुपये बताई गई है, जिससे करोड़ों रुपये के राजस्व को हानि पहुंची है। आयकर अधिकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारी को 10 दिन का नोटिस देकर जवाब मांगा है। आयकर सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को आईएनसीआई की टीम ने दोपहर में रजिस्ट्री कार्यालय के उपनिबंधक द्वितीय में सर्वे की कार्रवाई की।

यह कार्रवाई रजिस्ट्री कार्यालय की ओर से दाखिल वित्तीय लेनदेन विवरण (एसएफटी) की प्रविष्टियों में गलतियों की वजह से की गई। रजिस्ट्री कार्यालय ने बैनामों की जानकारी देते समय कई गलतियां की जिससे आयकर विभाग के रडार से सैकड़ों लोग बाहर हो गए। अब विभाग ऐसे लोगों का सही पैन कार्ड नंबर पता कर रहा है। वहीं, कई ऐसे भी बैनामे मिले हैं जिनमें पैन कार्ड गलत लिखा है। उसकी जानकारी रजिस्ट्री कार्यालय से मांगी गई है। यह कार्रवाई तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली। सर्वे में आयकर अधिकारियों ने बड़े स्तर पर कागज कब्जे में लिए हैं।
10 दिन का समय दिया, नोटिस देकर जवाब मांगा
अभी सैकड़ों रजिस्ट्री के कागजात मौके पर नहीं मिलने के कारण उपनिबंधक प्रथम को 10 दिन का समय दिया गया है कि वह जल्द से जल्द सभी मांगे गए कागजातों को कार्यालय मुहैया कराएं। यह कार्रवाई आयकर निदेशक (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण), कानपुर के मार्गदर्शन में सहायक निदेशक विमलेश राय और आयकर अधिकारी अविनाश सोनवानी की अगुवाई ने आयकर निरीक्षक आयकर निरीक्षक कुलदीप गुप्ता, बिनोद केशरी, राजेंद्र कुमार एवं अंकित श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रही।
पांच दिन पहले सर्वे में 2500 करोड़ के बैनामों में गलतियां मिलीं थीं
गुरुवार को भी आयकर विभाग की टीम ने उपनिबंधक प्रथम कार्यालय में सर्वे की कार्रवाई की थी। इस दौरान 2500 करोड़ के बैनामों में गलतियां पकड़ी गई थी। विभाग ने 10 दिन का समय देकर दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। अभी जांच चली रही थी कि विभाग ने अब द्वितीय कार्यालय में सर्वे की कार्रवाई की है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, 30 लाख तक की संपत्ति खरीद बिक्री की सूचना विभाग को देनी होती है। इसमें गड़बड़ियां मिली हैं। सूत्रों के अनुसार उपनिबंधक प्रथम कार्यालय में 400 से ज्यादा पैन कार्ड में गड़बड़ियों की जानकारी मिली है।

You Might Also Like

*शिवली में कच्चे मकान का छज्जा गिरने से 7 माह की मासूम की मौत, 3 घायल*

कानपुर के दो भाइयों की कमाल की रणनीति, विदेशी ब्रांडों को पछाड़ बनाई 4000 करोड़ की कंपनी

* शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार *

*🌸🪢 रक्षा बंधन 🪢🌸*

रक्षाबंधन से पहले छात्राओं ने थाना प्रभारी को बांधी राखी रक्षाबंधन से पहले छात्राओं ने थाना प्रभारी को बांधी राखी

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

*शिवली में कच्चे मकान का छज्जा गिरने से 7 माह की मासूम की मौत, 3 घायल*

September 1, 2026
Uncategorized

कानपुर के दो भाइयों की कमाल की रणनीति, विदेशी ब्रांडों को पछाड़ बनाई 4000 करोड़ की कंपनी

August 28, 2026
featured image
Uncategorized

* शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार *

August 28, 2026
Uncategorized

*🌸🪢 रक्षा बंधन 🪢🌸*

August 28, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • वाराणसी से दिल्ली जा रहे विमान में धुएं का अलार्म बजा,
  • *यूपी*यूपी के 17 जिले जो बाढ़ से प्रभावित हुए है
  • बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला! 27 एजेंडों पर लगी मुहर 🚨
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?