*उन्नाव में भूमि विवाद को लेकर महिला से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप*
खबर उन्नाव से है जहां जनपद उन्नाव के थाना अचलगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ईश्वरीखेड़ा में भूमि विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दबंगों पर जानलेवा हमला करने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता प्रार्थिनी ने बताया कि उसके पति ग्राम कुशुमपुर की गाटा संख्या 305 के खाताधारक हैं। आरोप है कि पड़ोसी दबंग लखपति सिंह व अन्य लोग आए दिन उसकी भूमि की मेड़ तोड़ देते हैं। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
बता दे कि पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके घर में घुसकर हमला किया, जिससे उसे शरीर में कई जगह चोटें आईं। घायल अवस्था में पीड़िता ने 29 दिसंबर 2025 को थाना अचलगंज में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़िता का आरोप है कि मेडिकल कराए जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी घटना घट सकती है।
बाइट – सरीता पीड़िता।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




