Top News
1. *भूराजनीति में सभी कानून फर्जी होते हैं सिर्फ एक कानून है जो सदियों से चलता आया है और वह है जिसकी लाठी उसकी भैंस* यूक्रेन युद्ध इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है और भारतीयों को शक्ति संतुलन को समझाना पड़ेगा आज हो मालदीव, बंग्लादेश जैसे पिद्दी देश भरता को आंख दिखाते है उसका कारण है हमारे जेहन में छुपी बुद्ध की अहिंसा की सीख, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीती रात यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंसकी से अपने फार्म हाउस मार ए लागो में मुलाकात की Zelenseky से मिलने से पहले उन्होंने 2 घंटे पुतिन के साथ फोन पर बात की, मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि यूक्रेन और यूरोप सहित अमेरिका इस युद्ध को खत्म करने पर लगभग सहमत हो गए हैं कुछ बातों पर सहमति है जिसे जल्दी ही सुलझा लिया जाएगा अब साफ है कि मामला और कुछ नहीं सिर्फ यूक्रेन की जमीन कब्जा करने की है दोनबास्क और लुहास्क क्षेत्र को रूस नहीं छोड़ेगा इसके साथ-साथ अन्य इलाकों पर भी रूस अपना कब्जा जता रहा है, 4 सात तक खूब दौड़ लगाने के बाद आखिर कार यूरोप अमेरिका यूक्रेन को बैक फुट पर आना पड़ा है और उन्हें रूस के जमीन देनी होगी, भारत के नियम कानून और अहिंसा को मानने वाले लोगों को समझना चाहिए कि जब तक आप शक्तिशाली नहीं होंगे इस दुनिया का कोई कानून आपकी रक्षा नहीं कर सकता।
2. उन्नाव गैंग रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के निष्काशित पूर्व विधायक और कुप्रसिद्ध माफिया कुलदीप सिंह सेंगर को रिहा करने के लिए दिए गए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई साथ ही जस्टिश सूर्यकांत ने कहा कि “हाईकोर्ट का आदेश जिन जजों ने दिया है, उनकी गिनती देश के बेहतरीन जजों में होती है, गलती किसी से भी हो सकती है।”
3. उन्नाव रेप केस में एक बात आज साफ देखी जा सकती थी कि रेप पीड़ित के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय तो दिया लेकिन सोशल मीडिया में एक वर्ग कुलदीप सेंगर का समर्थन कर रहा है ये भाजपा समर्थक है और बलात्कार पीड़िता के साथ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल है, कुलदीप सेंगर की बेटी का बयान भी वायरल है जिसने कहा है कि पीड़िता के पास कोई साक्ष्य नहीं है।
4. रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर हमला करने का आरोप लगाया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा, ‘यूक्रेन ने नोवगोरोड इलाके में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निवास पर हमला करने की कोशिश की। इसलिए मॉस्को अब अपनी बातचीत की स्थिति को लेकर समीक्षा करेगा।’ लावरोव ने बताया कि 28-29 दिसंबर को यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति के राज्य निवास पर लंबी दूरी के 91 ड्रोनों से हमला किया, जिन्हें रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नष्ट कर दिया।
5. उत्तराखंड सरकार ने देहरादून में मारे गए त्रिपुरा के एंजेल चकमा के परिवार को 4,12,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह राशि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जारी की गई। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर उन्हें हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिलाया। एमबीए छात्र एंजेल की कॉलेज कैंटीन में हुए हमले के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
6. क्रिसमस के दौरान तोड़फोड़ के फर्जी वीडियो को पाकिस्तान दुनिया भर में प्रसारित कर रहा है इसपर भारत ने तगड़ी लताड़ लगाई है। भारत ने पाक की टिप्पणियों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार को लेकर जिस देश का रिकार्ड बेहद खराब है, उसे दूसरों को नसीहत देने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
7. ब्राह्मणों को बैठक करने के बाद धमकी देने वाली भाजपा ब्राह्मण संगठनों और समाज की नाराजगी देखकर घुटनों पर आ गई है, डिप्टी CM केशव मौर्या ने कहा बैठक करना गलत नहीं है, इस से पूर्व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और UP की हालात पर जानकारी दी थी हालाकि ब्रजेश पाठक का उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों में कोई खास प्रभाव नहीं है।
8. मुंबई के कुर्ला भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर बस ने सोमवार रात यात्रियों को कुचल दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
9. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि संपत्ति विवाद में पंजीकृत वसीयत ही मान्य है। कोर्ट ने वाराणसी के नवाबगंज क्षेत्र में स्थित एक आवासीय मकान और अन्य संपत्तियों के उत्तराधिकार को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद पर यह निर्णय दिया। न्यायमूर्ति संदीप जैन की पीठ ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें पिता द्वारा अपनी बेटी के पक्ष में की गई पंजीकृत वसीयत को वैध और बाद में भतीजों के पक्ष में दिखाई गई दूसरी वसीयत को फर्जी और संदिग्ध करार दिया गया था।
10. चांदी के भाव में सोमवार को भारी गिरावट आई। चांदी की कीमत MCX पर करीब 31,000 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गई। मुनाफा काटने के लिए निवेशकों की भारी बिकवाली हुई। इसी सत्र में चांदी गिरावट से पहले 2,54,174 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बना चुकी थी। लेकिन, फिर यह गिरकर 2,22,504 रुपये तक आ गई।




