*नववर्ष को लेकर उन्नाव शहर के शराब ठेकों पर प्रशासन सख्त, सीओ सिटी व एसडीएम ने किया निरीक्षण।*
ख़बर उन्नाव से है जहां आगामी नववर्ष के पर्व को देखते हुए जनपद उन्नाव के शहर क्षेत्र में स्थित शराब ठेकों व मॉडल शॉप पर प्रशासन द्वारा सघन निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ सिटी दीपक यादव एवं सदर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने संयुक्त रूप से शराब ठेकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ठेकों पर बिक्री की प्रक्रिया, स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस की वैधता तथा शराब की एक्सपायरी डेट की गहनता से जांच की। सीओ सिटी दीपक यादव ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर शराब की अवैध बिक्री की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की एक्सपायर्ड या अवैध शराब की बिक्री न हो सके। उन्होंने ठेका संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए और किसी भी अनियमितता की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम जनता ने इस पहल का स्वागत किया है।
बाइट – दीपक यादव सीओ सिटी उन्नाव।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




