*कानपुर | सचेंडी थाना क्षेत्र*
सचेंडी थाना अंतर्गत भौती नेशनल हाईवे-19 पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फूड कोर्ट के सामने हाईवे पर खड़े प्याज से लदे ट्रक और डंपर के कारण यातायात बाधित था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डंपर के पीछे जा टकराई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।*
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर खड़े प्याज से लदे ट्रक को देखकर पीछे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे पीछे से आ रही कार चालक को डंपर नजर नहीं आया और तेज रफ्तार में कार डंपर से टकरा गई।*
हादसे की सूचना मिलते ही सचेंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।*
सचेंडी पुलिस मौके पर मौजूद है और हाईवे पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच जारी!!
डिस्ट्रिक हेड।
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




