कानपुर
*विकास के नाम पर शहर लूटा जा रहा है विभागो के काले गोरों दलालों से*
*नगर निगम विभाग द्वारा जनता के पैसों को विकास का पहिया दौड़ाने पर नहीं सिर्फ़ काले झोले को भरने का किया जा रहा है काम*
*भाजपा सरकार में भी नगर निगम की नाकामी उजागर,कागज़ों में सराहनीय कार्य ज़मीन पर गंदगी और जलभराव,,कानपुर नगर में नगर निगम विभाग की कार्यप्रणाली सिर्फ़ भ्रष्टाचार का बना घर*।
*शहर गंदगी और कूड़े का अड्डा बना हुआ है, जबकि निगम कागज़ों में सराहनीय कार्य दिखाने में जुटा है। हालात ऐसे हैं कि बारिश न होने के बावजूद सड़कों पर पानी बह रहा है, जो सिस्टम की गंभीर खामी को उजागर करता है*।
*कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में पनकी मंदिर से गंगागंज को जोड़ने वाली सड़क आज लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से जनता के टैक्स के पैसों से बनी सड़क, पावर हाउस प्लांट से छोड़े जा रहे पानी के कारण तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है*।
*आरोप है कि नगर निगम के नालों के माध्यम से पावर हाउस का पानी सीधे सड़क पर पहुंच रहा है, जिससे लगातार जलभराव, फिसलन और गड्ढों की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों को आए दिन फिसलने और हादसों का खतरा बना रहता है*।
*गंगागंज के भाजपा पार्षद व अशोक दुबे का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की, वीडियो साक्ष्य भी सौंपे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई*।
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




