*उन्नाव: अपर जिला जज/सचिव मनीष निगम ने जिला कारागार उन्नाव का निरीक्षण किया।*
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*
निरीक्षण उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्ययोजना 2025-26 के तहत हुआ।
बंदियों को उनके विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।
नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई।
रिमाण्ड व जमानत से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर बंदियों को जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत व ई-जेल लोक अदालत की जानकारी भी दी गई।
जेल अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए।
बंदियों से रहन-सहन, खान-पान व स्वास्थ्य सेवाओं पर बातचीत की गई।
जेल पाकशाला व चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया।
भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।




