जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी जी से की शिष्टाचार मुलाकात, भेंट की भगवान राम की ताड़पत्र कलाकृति
लखनऊ में जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कानपुर नगर के कैलीग्राफर श्री विजय वर्मा द्वारा ताड़पत्र पर उकेरी गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति भेंट की। यह कलाकृति भारतीय परंपरागत लिपि-कला और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर उदाहरण है।
– *विकास परियोजनाओं की जानकारी:* जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को कानपुर नगर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, नवोन्मेषी पहलों, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
– *मुख्यमंत्री के निर्देश:* योगी आदित्यनाथ ने जनपद में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और उन्हें निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
संवादाता
मो ताशकैन




