By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: जुमे की नमाज को लेकर यूपी में आज क्यों अलर्ट, कानपूर टू श्रावस्ती जानिए हालात
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > जुमे की नमाज को लेकर यूपी में आज क्यों अलर्ट, कानपूर टू श्रावस्ती जानिए हालात
राज्य

जुमे की नमाज को लेकर यूपी में आज क्यों अलर्ट, कानपूर टू श्रावस्ती जानिए हालात

timesandspace
Last updated: 2025/10/03 at 1:26 PM
timesandspace
Share
5 Min Read
SHARE

जुमे की नमाज को लेकर यूपी में आज क्यों अलर्ट, कानपूर टू श्रावस्ती जानिए हालात

टाइम्स एंड स्पेस
डिस्टिक हेड राहुल द्विवेदी

गृह विभाग के सचिव गौरव दयाल ने आदेश में कहा कि हालात को देखते हुए सोशल मीडिया मंचों जैसे फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सऐप और मैसेजिंग सिस्टम के दुरुपयोग से अफवाहें फैलने और सांप्रदायिक तनाव भड़कने की आशंका है, ऐसे में जिले में शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है.

आज जुमा है. यूपी पुलिस जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट पर है. पिछले जुमे को बरेली में नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी. अब यूपी पुलिस चाहती है कि इस जुमे को ऐसी कोई घटना न हो. ऐहतियातन यूपी के शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बरेली और संभल में तो हाई अलर्ट है. इन दोनों जिलों के आसपास के जिलों में भी पुलिस बेहद सतर्क है. भारी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर मौजूद हैं और किसी भी तरह के उपद्रव से निपटने को तैयार हैं.
कानपुर में क्या है माहौल
आज शहर में होने वाली जुमे की नमाज को लेकर कानपुर पुलिस ने सतर्कता के विशेष प्रबंध किए हैं.  संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने बताया कि बरेली की घटनाओं को देखते हुए आज शुक्रवार को शहर में होने वाली जुमे की नमाज को लेकर सभी अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि वह शहर में बराबर फोर्स के साथ गश्त करते रहें. संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखें.  उन्होंने यह भी बताया कि सभी मुस्लिम धर्म गुरुओं से बातचीत करके कहा गया है कि वह भी सतर्क रहें और कहीं भी कोई सूचना आती है तो पुलिस को तुरंत खबर दें

*अमरोहा में ड्रोन से नजर*

जुमे की नमाज को लेकर अमरोहा प्रशासन अलर्ट पर है. मस्जिदों के पास भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. ड्रोन और सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है. प्रशासन की कोशिश है कि शांतिपूर्ण तरीके से जुमे नमाज अदा की जाएगी.

*श्रावस्ती में हाई अलर्ट*

श्रावस्ती में बरेली हिंसा के बाद हाई अलर्ट है. जुमे की नमाज़ को लेकर प्रशासन सतर्क है. जिले भर में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी की जा रही है. संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों से निगरानी जारी है. बड़ी संख्या में पुलिस बल सड़कों और मस्जिदों के बाहर तैनात किए गए हैं. खुद एसपी राहुल भाटी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. अराजक तत्वों पर पुलिस की खास निगाह है.

*संभल में भारी पुलिस बल तैनात*

संभल में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन काफी अलर्ट है. मस्जिदों के पास RRF जवानों के साथ जनपद के कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सड़कों पर भी पुलिस बल तैनात है.

*मुजफ्फरनगर में फ्लैग मार्च*

मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज में शांति बनाए रखने को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा लगा रखा है. अलग-अलग थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल कर उपद्रवियों को संदेश देने की कोशिश की गई. कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज आज अदा होगी. खुराफ़ातियों पर पुलिस की पैनी नजर है. मौलवियों से भी पुलिस बातचीत कर रही है

*बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत-बदायूं का हाल*

इन चार जिलों में भी हाई अलर्ट है. प्रशासन हर विवादित लोगों पर नजर रख रहा है. बरेली में तो इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है. किसी भी तरह की अवांछित हरकत पर प्रशासन सख्ती के मूड में है. पुलिस लगातार सड़कों पर गश्त कर रही है. मस्जिदों के पास सुरक्षा व्यवस्था सबसे ज्यादा कड़ी है. मौलानाओं से भी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संपर्क किया है.

*मेरठ, मऊ और प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा*

जुमे की नमाज को लेकर मेरठ, मऊ और प्रयागराज में भी कड़ी सुरक्षा है. मेरठ एसएसपी ने फ्लैग मार्च भी शहर में निकाला. इसी तरह मस्जिदों के पास सुरक्षा व्यवस्था भी खड़ी कर ही है. इसी तरह मऊ और प्रयागराज में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी गई है.

You Might Also Like

यूपी: प्रदेश में मंगलवार से छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकेंगे छात्र, 25 अगस्त तक चलेगी यह प्रक्रिया।

सरकारी ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, राम मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त लगभग ₹3,300 करोड़ के दान का पूरा लेखा-जोखा दर्ज पाया गया।

इंदिरा गांधी की प्रतिमा छिपाने वाला निर्माण कांग्रेस ने रुकवाया

बाबा खेरेश्वर धाम में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

आईएसओपीएआरबी ने ‘सीवियर एनीमिया एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन’ पर आयोजित की वैज्ञानिक गोष्ठी कानपुर।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.08.2026
Daily E-paper
03.07.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
राज्य

यूपी: प्रदेश में मंगलवार से छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकेंगे छात्र, 25 अगस्त तक चलेगी यह प्रक्रिया।

August 10, 2026
राज्य

सरकारी ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, राम मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त लगभग ₹3,300 करोड़ के दान का पूरा लेखा-जोखा दर्ज पाया गया।

August 9, 2026
राज्य

इंदिरा गांधी की प्रतिमा छिपाने वाला निर्माण कांग्रेस ने रुकवाया

August 9, 2026
राज्य

बाबा खेरेश्वर धाम में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • यूपी: प्रदेश में मंगलवार से छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकेंगे छात्र, 25 अगस्त तक चलेगी यह प्रक्रिया।
  • 10 अगस्त, सोमवार सुबह तक के मुख्य समाचार
  • *सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..* *10 – अगस्त – सोमवार*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?